लाइव न्यूज़ :

वो मौके पर ऐसे बदल जाते हैं फिर..., सिद्धू के इस्तीफे के बीच कपिल शर्मा का वायरल हुआ वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: September 29, 2021 10:41 IST

गौरतलब है कि मंगलवार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई कुछ नियुक्तियों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने आपत्ति जाहिर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दियासिद्धू के इस्तीफे के बीच कपिल शर्मा का उनको लेकर कही बात का वीडियो वायरल हो रहा हैकपिल वीडियो में कहते हैं कि सिद्धू मौके पर तुरंत बदल जाते हैं

नवोज सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक कांग्रेस के भीतर हलचल है। वहीं सिद्धू के विरोधी उनको मुंबई जाने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच कपिल शर्मा का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा जिसमें कॉमेडियन सिद्धू के बारे में बात करते हुए देखे-सुने जा सकते हैं।

दरअसल हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ बतौर मेहमान शिरकत किए थे। क्रिकेट की बात चली तो सिद्धू का भी जिक्र हुआ। कपिल सिद्धू को लेकर कहते हैं कि वह मौके पर ऐसे बदल जातें और सबकुछ कवर भी कर लेते हैं। 

सिद्धू के अंदाज में बोलते हुए कपिल कहते हैं- 'सिद्धू पाजी का देखा, जब भी वह कमेंट्री करते हैं किसी मैच में वो न मौके पर ऐसा बदल जाते हैं, जैसे एक मैच चल रहा हो और मान लो किसी ने सिक्सर मार दिया तो शुरू यहां से होती है- गुरु आगाज से अंजाम का पता चल जाता है। जिस तरह बल्लेबाज ने चौका लगाया ये जरूर सैकड़ा लगाएगा। अगली गेंद पर अगर आउट हो गया तो कहेंगे, देखो ओवर कॉन्फिडेंस। देखो गुरु सावधानी हटी दुर्घटना घटी।' कपिल आगे कहते हैं- वो बदल जाते हैं। वो अच्छे से कवर कर लेते हैं अपनी बात।

देखिए वीडियो-

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fsonytelevision%2Fvideos%2F3094414930791883%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

गौरतलब है कि मंगलवार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई कुछ नियुक्तियों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने आपत्ति जाहिर की थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को एकबार फिर निशाने पर लिया और कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि सिद्दू एक जगह टिक कर रहने वाला व्यक्ति नहीं है। वहीं सिद्धू के इस्तीफे पर कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस को ही मामला सुलझाने को कहा है।

टॅग्स :कपिल शर्मानवजोत सिंह सिद्धूपंजाब कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब