लाइव न्यूज़ :

गिन्नी से शादी करने से पहले भागने वाले थे कपिल शर्मा, जानिए क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 13, 2018 16:32 IST

कपिल की शादी के पहले का एक वीडियो वायरल हो जिसमें साफ हो रहा है कि कैसे उन्होंने मंडप जाने से पहले, वहां से भागने का प्लान भी बनाया।

Open in App

कॉमेडी किंग और एक्टर कपिल शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ  की शादी हो गई है। बुधवार को अमृतसर से निकली कपिल की बारात गिन्नी के होमटाउन जालंधर पहुंची। यहां परिवार और दोस्तों के सामने दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का दामन थाम लिया है। शादी से पहले कपिल काफी नर्वस दिखे हैं।

दरअसल कपिल की शादी के पहले का एक वीडियो वायरल हो जिसमें साफ हो रहा है कि कैसे उन्होंने मंडप जाने से पहले, वहां से भागने का प्लान भी बनाया। एक फनी वीडियो में खुद कपिल ने इसका खुलासा किया है। ये वीडियो उनके फेरों के ठीक पहले का है।

कपिल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि आप सभी के प्यार के लिए बहुत धन्यवाद। हम दोनों अभी फेरों के लिए जा रहे हैं। अभी भी बता दो मैं जाऊं की नहीं, नहीं तो मै भाग जाता हूं। कपिल की इस बात को सुनकर साथ में खड़ी गिन्नी भी उन्हें पकड़कर हंसने लगती हैं।

वह अपनी शादी में आए हुए सभी मेहनामों का शुक्रिया करते हैं व  उनकी खुश‍ियों के ल‍िए दुआ करने और प्यार के लिए शुक्रिया कहा। लेकिन वह अपनी शादी में भी कॉमेडी के मूड में नजर आए। इस पर उन्होंने फेरों के लिए जाने से पहले हंसते हुए कहा, "सोच रहा हूं मंडप से भाग जाता हूं।

13 साल से जानते हैं एक-दूजे को

कपिल शर्मा और गिन्नी बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती करीब 13 साल पुरानी है।  उनकी मुलाकात एक ऑडिशन के समय हुई थी, वहीं गिन्नी एक बार कपिल शर्मा को ठुकरा भी चुकी है यानी कपिल एक बार रिजेक्ट हो चुके हैं। लेकिन कपिल के प्यार के प्रपोजल को ठुकराने के बाद उनके एक दोस्त ने उनको बताया था कि गिन्नी उनको पसंद करती हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब