लाइव न्यूज़ :

मेरी मां ने तेजाब पी कर आत्महत्या कर लिया था, 22 साल के शादीशुदा जीवन में उसे सिर्फ पिटते हुए देखाः मुनव्वर फारूकी

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2022 08:44 IST

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने रिऐलिटी शो 'लॉक अप' में बताया है कि 2007 में उनकी मां ने तेजाब पीकर सुसाइड किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुनव्वर फारूकी ने कहा कि मेरी मां को पिता के घर में कभी सम्मान नहीं मिलालॉक अप के प्रतिभागी ने खुलासा किया कि उनकी मां पर 3,500 का कर्ज था

मुंबईः कंगना रनौत की मेजबानी वाले रिएलिटी शो लॉक अप में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और अन्य प्रतिभागियों ने रविवार अपने जीवन से जुड़े कई रहस्य साझा किए। एपिसोड के अंतन में मंदाना करीमी के लॉक आउट किया गया और उन्हें शो से बेदखल कर दिया गया। कंगना ने शो के दौरान चार्जशीट में प्रतिभागियों से अपने रहस्यों को साझा करने के लिए कहा तो अली मर्चेंट ने सबसे पहले बजर दबाया और अपने तलाक के बारे में बातें की।

मर्चेंट ने खुलासा किया कि साल 2016 में उनकी अरेंज मैरिज हुई थई लेकिन अलग भी हो गए। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने रहस्य साझा करने को लेकर कहा कि यह भले ही उन्हें शो से बेदखल होने से न बचाए लेकिन वह अपनी मां के बारे में कुछ साझा करने चाहेंगे।

मुनव्वर ने बताया कि उनकी मां ने 2007 में आत्महत्या की थी। उन्होंने तेजाब पी ली थी। उन्होंने कहा, "यह 2007 की जनवरी की बात है जब मेरी दादी ने मुझे सुबह 7 बजे के आसपास यह कहते हुए जगाया कि मेरी मां को कुछ हुआ है और वह अस्पताल में हैं। जब मैंने उसे अस्पताल में देखा तो मेरी माँ चिल्ला रही थी क्योंकि उसे आपातकालीन वार्ड से बाहर लाया जा रहा था। उसका हाथ उसके पेट पर था और मैंने उसका हाथ थाम रखा था।"

फारूकी ने आगे बताया कि उनका पूरा परिवार वहां खड़ा था लेकिन किसी ने नहीं बताया कि क्या हुआ। "सिविल अस्पताल में स्थानांतरित होने के बाद, मेरी दादी ने मुझे एक तरफ ले जाकर  बताया कि मेरी मां ने तेजाब पी लिया है। मैंने उनसे पूछा कि हम डॉक्टरों को क्यों नहीं बता रहे थे तब उन्होंने कहा कि हम मुश्किल में आ जाएंगे। फारूकी ने कहा कि मैंने अपनी माँ की बहन की बेटी को बताया, जो वहाँ एक नर्स थी और वह चौंक गई थी। उसके बाद ही उनका इलाज शुरू हुआ।

फारूकी आगे बताते हुए भावुक हो जाते हैं। वह कहते हैं मैंने मां को 22 साल के जीवन में सिर्फ पिटते हुए देखा है। उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी याद है कि यह शुक्रवार की दोपहर थी। एक क्षण था जब डॉक्टरों ने मुझे उनका हाथ छोड़ने के लिए कहा। मुझे एहसास हुआ कि मेरी माँ की मृत्यु हो गई है। मैं अभी भी इसे जाने नहीं दे सकता। मुझे हमेशा लगता है कि चीजें अलग हो सकती थीं अगर मैं उस रात अपनी माँ के साथ सोया होता, या मैं पहले अस्पताल पहुँचा होता। स्टैंडअप कॉमेडियन आगे बताते हैं, डॉक्टरों ने हमें यह भी बताया कि मेरी माँ ने आठ दिनों से कुछ खाया नहीं है। उन्होंने अपने विवाहित जीवन के 22 वर्षों में  खुश नहीं थी। मैंने पूरी जिंदगी उन्हें पिटते या अपने माता-पिता के बीच झगड़े होते देखा। 

टॅग्स :कंगना रनौतटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब