लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर ने इस कंटेस्टेंट को कहा दोगला, फिर फूटफूट कर रोए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 6, 2018 14:17 IST

सुरभि राणा और रोहित सुचांति टास्क जीतकर अगले हफ्ते की कैप्टेन्सी के दावेदार बन चुके हैं, दीपक ने एक मसले पर सोमी से माफी मागीं और अपने आप को गुनहगार कहा।

Open in App

-दुष्यंत राघव

बीबी बस वाले टास्क में शुरुआत में ही रोमिल चौधरी गेम से बाहर हो गए। बिग बॉस ने इस टास्क में रोमिल चौधरी को संचालक बनाया। गेम के अंत तक मशूहर पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत, मराठी  बिग बॉस की विनर मेघा, टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ , करनवीर और जसलीन मस्थारु आउट हो चुके थे। सुरभि राणा और रोहित  सुचांति टास्क जीतकर अगले हफ्ते की कैप्टेन्सी के दावेदार बन चुके हैं। टास्क के अंत में दीपक, रोहित, सुरभि राणा और सोमी खान गेम में बचे। चौकाने वाली बात तो ये है कि रोहित, दीपक ठाकुर का बैग लेकर बाहर आए और उन्हें इस गेम से बाहर किया। इस दौरान अगली बार सोमी खान को भी रोहित ने द्वारा टास्क से बाहर कर दिया। दीपक ठाकुर ने रोहित और सुरभि को दोगला कहा। दरअसल दीपक सोमी का बैग लेना चाहते थे, मगर सुरभि, रोहित और दीपक के बीच काफी बहस हुई। सोमी ने भी इन तीनों को दोगला कहा।  टास्क में जो भी कटेंस्टेंट दूसरे सदस्य का बैग लेकर बीबी बस से पहले उतर जाएगा, वो इस कैप्टेन्सी टास्क से बाहर हो जाएंगे। घर के हर सदस्य के बैग में एक राशि दी गई। जो भी प्रतिनिधि इस टास्क से बाहर हो जाएगा, तो उस सदस्य के बैग की राशि शो की प्राइज मनी में एड कर दी जाएगी। आपको बता दे की शो की प्राइज मनी टास्क से पहले 23 लाख 40 हजार थी, लेकिन आउट हुए टास्क सदस्यों की जमा राशि 19 लाख 95 हजार रहीं। बिग बॉस ने शो की राशि और टास्क की राशि मिलाकर अब शो की राशि 43 लाख 35 हजार हो गई हैं। घर के सदस्यों की बैग की राशि कुछ इस तरह है, जो शो की प्राइज मनी में ऐड हुई हैं।

सोमी खान - 6,25,000रोमिल चौधरी - 10,000श्रीसंत - 20,000जसलीन - 35,000मेघा - 2,50,000दीपिका - 4,50,000करनवीर - 2,85,000दीपक ठाकुर - 3,20,000

आखिर क्यों दीपक को हो रही है अपनी गलती महसूस

दीपक ठाकुर इस शों में काफी चर्चित रहते है। वो हैप्पी कल्ब का हिस्सा रह चुके है। रोमिल से भी उनकी दोस्ती अब खत्म हो चुकी है। बीबी बस केप्टेन्सी टास्क से बाहर होने के बाद वो काफी निराश हो गए, क्योकि रोहित और सुरभि ने उन्हें धोखा दिया। सोमी खान को  दीपक ठाकुर की  बातों का बुरा लगा और उन्हे दोगली गेम का हिस्सा बताया। दीपक ने टास्क वाली बात पर सोमी से माफी मागीं और अपने आप को गुनहगार कहा। दीपक ने सोमी खान से कहा कि मैं अपने आप में गिल्ट महसूस कर रहा हूं। सोमी ने दीपक पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तुमने बहुत गलत किया हैं। दीपक ने इस बात पर बाथरूम में जाकर अपने आप को दंडित किया। करनवीर ने दीपक को समझाया की सोमी और मुझे तुमसे कोई शिकायत नहीं हैं,तुम अपने आप को संभालो। रोमिल ने भी उन्हे समझाने की कोशिश की मगर दीपक ने रोमिल से साफ कहा कि इस घर में कोई रिश्ते मायने नहीं रखते। यहां सब गेम खेलने आते हैं।

(दुष्यंत राघव लोकमत न्यूज में इंटर्न करते हैं।)

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा