लाइव न्यूज़ :

'द कपिल शर्मा शो' के फैन्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से हो रही शो की वापसी, जानें कौन होगा पहला मेहमान

By वैशाली कुमारी | Updated: August 4, 2021 07:06 IST

इस बात का ऐलान खुद कपिल शर्मा ने किया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही वो अपनी टीम के साथ फिर से पर्दे पर लौट रहे हैं। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया है जिसमें टीम नए अंदाज में नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल के शो में सबसे पहले मेहमान के रूप मे अक्षय कुमार होंगेद कपिल शर्मा शो के प्रोमो में दिख रहा है कि इस बार शो को एक नये तरीके से डिजाइन किया गया है

अगर आप भी 'द कपिल शर्मा शो' के फैन हैं, तो खुश हो जाइये ये खबर आप के लिए है। जी हाँ, शो की एक बार फिर से टीवी पर वापसी हो रही है। इस बात का ऐलान खुद कपिल शर्मा ने किया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही वो अपनी टीम के साथ फिर से पर्दे पर लौट रहे हैं। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया है जिसमें टीम नए अंदाज में नजर आ रही है।

शो में सुदेश लहरी की एन्ट्री और सुमोना चक्रवर्ती की हुयी छुट्टी 

द कपिल शर्मा शो के प्रोमो में दिख रहा है कि इस बार शो को एक नये तरीके से डिजाइन किया गया है।  हालांकि जहां एक तरफ शो में सुदेश लहरी के तौर पर नये कलाकार की शो में एन्ट्री की एंट्री हुई है तो वहीं द कपिल शर्मा शो के पिछले सीज़न्स में अहम रोल मे रहनें वाली सुमोना चक्रवर्ती को बाहर कर दिया गया है। वहीं शो के टेलीकास्ट डेट को लेकर अभी चैनल की ओर से कोई कन्फरमेशन नहीं आया है।  रिपोर्ट्स की मानें तो, शो 21 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा। 

कौन हो सकता है शो का पहला मेहमान 

बताया जा रहा है कि कपिल के शो में सबसे पहले मेहमान के रूप मे अक्षय कुमार होंगे। अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म बेलबाटम के लिए शो में पहुँच सकते हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो में कई बार गेस्ट के तौर पर जाते रहें हैं।

बता दें कि अभी द कपिल शर्मा शो के पुराने स्लाट पर इण्डियन आइडिल प्रसारित हो रहा है। खबरो के अनुसार 15 अगस्त को इसके फिनाले के बाद इसी टाइम स्लॉट पर 'द कपिल शर्मा शो' लॉन्च किया जाएगा। कपिल शर्मा के पर्दे पर दोबारा लौटने से दर्शकों के बीच काफी खुशी है।

इसी साल फरवरी में ऑफ एयर हुआ था 'शो' 

आपको बता दें कि कपिल शर्मा अपनी फैमिली के साथ कुछ समय बिताना चाहते थे जिस वजह से शो को इस साल फरवरी में ऑफ एयर किया गया था। साथ ही कोरोना के कारण लाइव आडियंस भी नहीं आ रही थी, जिससे शो में पहले जैसा मज़ा नहीं आ रहा था। ऐसे में कुछ वक्त के लिए मेकर्स ने शो को ऑफ एयर कर दिया था।

टॅग्स :कपिल शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब