लाइव न्यूज़ :

एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के लिए आफत बना फिल्म का पोस्टर, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

By भाषा | Updated: August 17, 2019 20:04 IST

फिल्म पत्रकार दिलीप हाली ने कहा, ‘‘फिल्म के पोस्टर में समूचे महिला समुदाय का अपमान किया गया है...।’’ ‘‘सस्ती लोकप्रियता’’ के लिये महिलाओं को अपमानजनक तरीके से पेश करने के लिये हाली ने ओडिशा सरकार से भी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देहिला अधिकार कार्यकर्ता नम्रता चड्ढा ने कहा ‘‘किसी को महिलाओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है।ऐसा वे सिर्फ तुरंत लोकप्रियता पाने के लिये करते हैं और इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए।

उड़िया फिल्म के एक पोस्टर में महिलाओं को अपमानजनक रूप में दिखाने के आरोप में उड़िया फिल्मों के अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ यहां के पुलिस थाना में शनिवार को शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता लिंकन सुबुधि ने भुवनेश्वर के महिला पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है और ‘मिस्टर कन्हैया’ फिल्म के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने हाल में फिल्म का पोस्टर जारी किया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानी मानी खिलाड़ी दुती चंद के अपने फेसबुक पोस्ट में इस पोस्टर के खिलाफ प्रतिक्रिया जाहिर करने के कुछ घंटे बाद पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज करायी गयी। चंद ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘क्या महिलाएं कुत्ते की तरह हैं? निजी तौर पर मैं इस पोस्टर को बिल्कुल पसंद नहीं करती और निर्माता से अनुरोध करती हूं कि फिल्म के इस पोस्टर को वह तुरंत हटा लें।’’पोस्टर में अभिनेता तत्व प्रकाश सत्पति कई महिलाओं के गले में बंधी रस्सी की लगाम खींचते नजर आ रहे हैं। तत्व प्रकाश पप्पू पॉम पॉम के नाम से मशहूर हैं। चंद और सुबुधि के अलावा राज्य में कई सिने कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर की निंदा की है।फिल्म पत्रकार दिलीप हाली ने कहा, ‘‘फिल्म के पोस्टर में समूचे महिला समुदाय का अपमान किया गया है...।’’ ‘‘सस्ती लोकप्रियता’’ के लिये महिलाओं को अपमानजनक तरीके से पेश करने के लिये हाली ने ओडिशा सरकार से भी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया।महिला अधिकार कार्यकर्ता नम्रता चड्ढा ने कहा ‘‘किसी को महिलाओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। ऐसा वे सिर्फ तुरंत लोकप्रियता पाने के लिये करते हैं और इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए।’’ बहरहाल न तो अभिनेता और न ही निर्माता या निर्देशक ही इस पर तत्काल टिप्पणी के लिये उपलब्ध हो पाये।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब