लाइव न्यूज़ :

'एन्‍टरटेन्‍मेंट की रात @9' की हो रही है छोटे पर्दे पर वापसी, जानें नया सर्किट कौन?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 20, 2018 05:30 IST

नए सीजन का शानदार आगाज़ बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त के साथ हो रहा है और इतना ही नहीं, दर्शकगण संजू बाबा और उसके नए सर्किट को शो में उनके फेमस बाइक पर प्रवेश करते देखेंगे।

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल: कलर्स अपने पापुलर शो, 'एन्‍टरटेन्‍मेंट की रात @9' को वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीजन में शो के साथ होंगी, टेलीविजन की हॉट अदाकारा, सौम्‍या टंडन और नेहा पेंडसे, जबकि कॉमेडियन मुबीन सौदागर, बलराज और बाल कलाकार, दिव्‍यांश इस दूसरे संस्‍करण में भी दर्शकों को हंसाना-गुदगुदाना जारी रखेंगे।

नए सीजन का शानदार आगाज़ बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त के साथ हो रहा है और इतना ही नहीं, दर्शकगण संजू बाबा और उसके नए सर्किट को शो में उनके फेमस बाइक पर प्रवेश करते देखेंगे। नया सर्किट कौन है ? – वह मुबीन सौदागर के अलावा और कोई नहीं था!

पर, संजू बाबा मुबीन के साथ स्‍टेज पर प्रवेश करके अत्‍यन्‍त खुश थे जो संजय की मशहूर फिल्मों में सेएक - मुन्नाभाई एमबीबीएस के सम्‍मान में बिल्‍कुल सर्किट की तरह सज-धज कर आया था और उसकी नकल उतार रहा था। सुपरस्टार मुबीन की प्रतिभा और सर्किट, गोविंदा और उसके स्‍वयं की नकल से अत्‍यन्‍त प्रभावित थे। दर्शकगण मुबीन और संजय दत्‍त को गाना “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” पर साथ-साथ चलते देखेंगे।

उस पर बोलते हुए मुबीन ने कहा, “मैं संजय दत्त का एक बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मेरे लिए यह एक फैनब्‍वॉय पल था क्‍योंकि मैं उनके साथ उसी स्‍टेज पर आने में कामयाब हो पाया। उनका साथ इतना शानदार था और शो में उनका सर्किट बन कर बहुत मजा आया।” और अधिक जानने के लिए, एन्‍टरटेन्‍मेंट की रात @9 को ट्यून इन करें। 21 अप्रैल से शुरू, प्रत्‍येक शनिवार एवं रविवार, केवल कलर्स पर।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल