लाइव न्यूज़ :

Karanvir Bohra: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा पर लगा एक करोड़ की ठगी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 15, 2022 14:48 IST

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा पर एक महिला ने 1 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। करणवीर के अलावा छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में करणवीर और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।इस मामले में करणवीर बोहरा के अलावा उनकी पत्नी तीजे सिद्धू का नाम भी सामने आया है।

मुंबई: एक महिला ने टीवी एक्टर करणवीर बोहरा पर करीब 1 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी दावा किया कि अभिनेता और उनकी पत्नी तीजे सिद्धू से जब उसने पैसे के बारे में पूछा तो उन्होंने उचित जवाब नहीं दिया और यहां तक ​​कि उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में करणवीर और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा, "अभिनेता मनोज बोहरा उर्फ ​​करणवीर बोहरा सहित 6 लोगों के खिलाफ एक 40 वर्षीय महिला को 2.5 प्रतिशत ब्याज पर लौटाने का वादा कर 1.99 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज; महिला ने दावा किया कि केवल 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस की गई।"

महिला ने यह भी दावा किया कि जब उसने राशि मांगी तो करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। करणवीर और तीजे ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि करणवीर ने रियलिटी टीवी शो लॉक अप में स्वीकार किया था कि वह अपने जीवन के 'सबसे बुरे कर्ज' में हैं, जिसके कारण उन्हें कानूनी समस्याएं भी हुई हैं।

उन्होंने मार्च में कहा था, "2015 के बाद से मैं जो भी काम स्वीकार करता हूं, वह उस कर्ज को चुकाने के लिए है। मुझे अपने लिए और अपने परिवार के लिए बहुत खेद है- मैं उन्हें क्या दे रहा हूं। अगर कोई और मेरी स्थिति में होता तो वो आत्महत्या ही कर लेता।" हालांकि, शो से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब से उन्होंने डेब्यू करना शुरू किया है तब से कानूनी दिक्कतें दूर हो गई हैं। उन्होंने मई में सिद्धार्थ कन्नन से कहा, "वे (कानूनी मामले) सुलझाए गए हैं, मैं इससे बाहर आ गया हूं। क्योंकि मैंने देना शुरू किया और उन्होंने वापस ले लिया।"

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब