लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: शो के लिए सलमान खान फार्महाउस से करेंगे शूट! सितंबर की इस तारीख से हो सकता है ऑन-एयर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 8, 2020 16:23 IST

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-14 (Bigg Boss-14) 27 सितंबर से ऑन-एयर हो सकता है। यही नहीं, शो के लिए सलमान खान अपने फार्महाउस से शूट कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक शो के मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई हैसलमान खान के इस शो का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है

कोरोना वायरस के कारण कई टीवी सीरियलों और फिल्मों की शूटिंग बाधित हो गई है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस महामारी को ध्यान में रखते हुए मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-14 (Bigg Boss-14) में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। यही नहीं, बताया जा रहा है कि 27 सितंबर से ये रियलिटी शो शुरू होने वाला है, जिसे सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। खबरों के अनुसार, ये सीजन लॉकडाउन थीम पर शो आधारित होगा।  इस बार कंटेस्टेंट्स को कोराना के मद्देनजर उनके टेम्प्रेचर लेवल और हाईजीन के आधार पर कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट किया जा सकता है। अगर कोई कंटेस्टेंट बीमार पाया जाता है तो वह शो से आउट माना जाएगा, इसलिए जिन कंटेस्टेंट्स की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी उन्हें ही शो में लिया जाएगा। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि इस साल कंटेस्टेंट्स को हमेशा की तरह हफ्तों के हिसाब से फीस नहीं मिलेगी। वहीं, एलिमिनेशन प्रक्रिया भी अलग है। जानकारी के अनुसार, शो की शूटिंग 25 और 26 सितंबर से शुरू की जाएगी। साथ ही, कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में 26 सितंबर को एंट्री लेंगे। वहीं, फैंस अब इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि इस बार सलमान खान अपने फार्महाउस से ही शो के लिए शूट करेंगे। ऐसे में सलमान छोटे क्रू के साथ अगस्त में ही शूटिंग शुरू करेंगे। 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब