लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss OTT 3: अदनाम को लेकर भिड़े एल्विश और फैजल, वीकेंड का वार में जमकर...

By अंजली चौहान | Updated: July 21, 2024 13:24 IST

Bigg Boss OTT 3: इल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता हैं। फैसल शेख अदनान शेख के दोस्त हैं। वे बिग बॉस ओटीटी 3 पर वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाई देंगे।

Open in App

Bigg Boss OTT 3:  बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल माना जा रहा है कि यूट्यूबर एल्विश यादव और इंटरनेट की दुनिया की जाना माना नाम फैजल शेख शो में नजर आएंगे। जिओ सिनेमा ने ट्विटर पर बताया है कि जल्द ही ऐसा होगा। अपने ट्विटर हैंडल से जिओ सिनेमा ने इसे लेकर एक अपडेट दिया है।  

शेयर किए गए वीडियो में होस्ट अनिल कपूर फैजल शेख से पूछते हैं कि अदनान गेम सही खेल रहा है? जिसका जवाब देते हुए फैसले कहते हैं,  "वो मेरा दोस्त है।वो100% बहुत अच्छा खेल रहा है।''

इस पर एल्विश बीच में टोकते हैं, "सर झूठ बोल रहा है। बेकार खेल रहा है।"इस पर फैजल कहते हैं, "इनको खुद को 4 से 5 दिन लगा अपनी खुद की पर्सनैलिटी को रजिस्टर करने में।" आपको याद हो कि एल्विश यादव Bigg Boss OTT 2 में थे और विजेता बने  थे।

एल्विश ने पूछा, “ये समझ नहीं आता चार पांच कौन से हैं? घंटे लगे थे मुझे,घंटा भी न लगा मुझे। सीजन कोई सा भी हो चर्चा राव साहब की होती है।”

वीडियो शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने लिखा, "इंटरटेनमेंट होगा डबल जब वीकेंड का वार में होगा एल्विश बनाम फैसल। कौन जीतेगा ये फेस ऑफ?"

Bigg Boss OTT 3

आप Bigg Boss OTT 3 जिओ सिनेमा पर रात 9 बजे देख सकते हैं। इस सीजन में रनवीर शौरी,लवकेश कटारिया, सना सुल्तान, सना मकबूल, साई केतन राव,शिवानी कुमारी, विशाल पांडेय, दीपक चौरसिया, नाइजी,अरमान और कृतिका मलिक हैं। इस सीजन की शुरुआत 21 जून से हुई थी। सलमान की जगह अनिल कपूर होस्ट के रूप में दिख रहे हैं। 

टॅग्स :एल्विश यादवबिग बॉसटीवी कंट्रोवर्सीटेलीविजन इंडस्ट्रीअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब