लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17: बिग बॉस को नहीं मिल रहा टीआरपी!, फैंस को दिया प्यार का नया एंगल

By धीरज मिश्रा | Updated: October 30, 2023 17:36 IST

ईशा अचानक अपने मौजूदा प्रेमी को देखखर शॉक हो गई। हैरानी करने वाली बात तो यह रही कि जिस कमरे में दोनों पूर्व प्रेमी-प्रेमिका को बिग बॉस ने बुलाया था। उसी कमरे में उसके मौजूदा प्रेमी समर्थ जुरेल की एंट्री होती है। बिग बॉस बताते हैं कि समर्थ ईशा के बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि, ईशा घरवालों को बताती हैं कि समर्थ उसका प्रेमी नहीं है बल्कि बहुत अच्छा दोस्त है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के घर में एक लड़की के लिए हो रही है महाभारत फैंस बोले लिखी हुई कहानी लग रही है बिग बॉस में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने ली एंट्री

Bigg Boss 17: टीआरपी के लिए बिग बॉस-17 के घर में दर्शकों को प्यार का एंगल परोसा जा रहा है। अभिनेत्री ईशा मालवीय जो अब तक पूर्व प्रेमी अभिषेक कुमार के साथ घर में रह रही थी। अचानक अपने मौजूदा प्रेमी को देखखर शॉक हो गई। हैरानी करने वाली बात तो यह रही कि जिस कमरे में दोनों पूर्व प्रेमी-प्रेमिका को बिग बॉस ने बुलाया था। उसी कमरे में उसके मौजूदा प्रेमी समर्थ जुरेल की एंट्री होती है। बिग बॉस बताते हैं कि समर्थ ईशा के बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि, ईशा घरवालों को बताती हैं कि समर्थ उसका प्रेमी नहीं है बल्कि बहुत अच्छा दोस्त है।

इस पर समर्थ कहता है कि तू मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है। इस पर ईशा कहती है नहीं। इधर दूसरी तरफ, अपनी एक्स प्रेमिका का नया प्रेमी देखकर अभिषेक फूटफूट कर रोने लग जाते हैं। सारे घर के लोग उसे संभालने के लिए उसके पास पहुंच जाते हैं। खासतौर पर एक्स प्रेमिका ईशा भी वहां होती है। घरवालों को ईशा बताती हैं कि समर्थ सिर्फ उसका दोस्त है और कुछ नहीं। इधर अभिषेक घरवालों को बताता है कि समर्थ उसका प्रेमी है। उसे पहले से पता है।

जब घरवाले ईशा को कहते हैं कि तुम्हारी इमेज घर के बाहर ठीक नहीं जाएगी। सलमान सर दूध का दूध पानी का पानी वीकेंड के वॉर पर करेंगे तो ईशा ने कबूल किया कि हां समर्थ के साथ उसका रिलेशनशिप है। बाद में वह समर्थ से माफी मांगकर उसको समय देती हैं। इससे पहले ईशा के बॉयफ्रेंड ने अभिषेक पर आरोप लगाया कि वह इससे संबंध रख रही है जो कभी इसका चेहरा चाय के कप से जलाना चाहता था। 

 

फैंस बोले, कहानी फिल्मी है

बिग बॉस में इन दिनों प्यार के इस एंगल पर फैंस की भी प्रतिक्रिया आ रही हैं। ज्यादतर फैंस यह कह रहे हैं कि यह लिखी हुई कहानी की तरह प्रतीत हो रही है। ईशा को लेकर यूजर लिख रहे हैं कि पहले बॉयफ्रेंड को मानने से इंकार किया फिर इकरार किया। यह बिग बॉस के घर में हो क्या रहा है।

समर्थ और अभिषेक के बीच हंगामा

अभिषेक जब से घर के अंदर दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया है कि वह ईशा से अभी भी प्यार करते हैं। हालांकि, दोनों के रास्ते अब अलग हैं। इधर, ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के आने के बाद से घर का तापमान बढ़ गया है। ईशा के लिए दोनों आपस में लड़ रहे हैं।

गालियां की बौछार की जा रही है। बाहर मिल तूझे देख लूंगा जैसे शब्दों से घर का माहौल खराब किया जा रहा है। इन सबके बीच घर के अन्य सदस्यों पर बिग बॉस का कैमरा फोकस ही नहीं कर रहा है। 

टॅग्स :बिग बॉस 17सलमान खानटीवी कंट्रोवर्सीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब