लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14 Promo: कलर्स टीवी ने जारी किया बिग बॉस के 14वें सीजन का पहला प्रोमो, ट्रैक्टर चलाते दिखे सलमान खान, कहा- अब सीन पलटेगा

By सुमित राय | Updated: August 8, 2020 23:44 IST

बिग बॉस के 14वें सीजन का प्रोमो कलर्स टीवी ने जारी कर दिया है, हालांकि अभी शो के शुरू होने की तारीखों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया है।कोरोना वायरस के कहर के बीच शो में लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।बिग बॉस को एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने आखिरकार शनिवार (8 अगस्त) को 'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया। शो के निर्माताओं ने इस बार इसका नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।

बिग बॉस को एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे और प्रोमो में वह ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं। बता दें कि सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान फोटोज और वीडियोज शेयर कर बताया था कि वह अपने पनवेल फार्महाउस में किसान बन गए हैं। यह सीन वहीं से लिया गया है।

प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं, "लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलटेगा।" प्रोमों के सीन को सलमान खान के फार्महाउस पर ही शूट किया गया है।

प्रोमो को कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है, "अब पलटेगा सीन, क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब! बिग बॉस 14 कलर्स टीवी पर जल्द आ रहा है।"

27 सितंबर से शुरू हो सकता है बिग बॉस का 14वां सीजन

बता दें कि अभी शो के ऑन एयर होने के लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह 27 सितंबर से शुरू हो सकता है। शो के लिए सभी कंटेस्टेंट्स महज 2 दिनों पहले ही घर में जाकर शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि पिछले साल बिग बॉस की शुरुआत 29 सितंबर से हुई थी।

एक एपिसोड के सलमान ने मांगे 16 करोड़ रुपये

अब तक सलमान खान भी वीकेंड के वार के लिए फिल्मसिटी पहुंचते थे मगर महामारी के चलते वो अपने फार्महाउस से ही शो होस्ट करेंगे। सलमान प्रोमो के लिए पहले ही अपने फार्महाउस से शूटिंग कर चुके हैं। खबर ये भी हैं कि एक्टर ने हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि की मांग की है जिसपर मेकर्स राजी हैं।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब