लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17: कब होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले? चमचमाती ट्रॉफी के साथ विनर को मिलेगा इतना कैश, पढ़े पूरी डिटेल्स

By अंजली चौहान | Updated: January 18, 2024 17:31 IST

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब है. इसके साथ ही इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि इस सीजन का विजेता कौन बन सकता है।

Open in App

Bigg Boss 17: टेलीविजन जगत का पॉपुलर रियालटी शो बिग बॉस 17 कई महीनों के दिलचस्प एपिसोड देने के बाद अब जल्द ही फिनाले की ओर बढ़ रहा है। विनर के साथ ही इस  शो का एंड हो जाएगा। कलर्स का शो अब अपने मोस्ट अवेटेड फिनाले वीक के लिए तैयार हो रहा है। शो का 17वां सीजन 28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही लोग यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि इस सीजन में कौन सा प्रतियोगी ट्रॉफी उठाएगा और उन्हें कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सलमान खान के शो में विनर को कितनी मिलेगी राशि और अन्य चीजें...

बिग बॉस विनर को मिलेगा ये इनाम

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 के विनर को मिलने वाली प्राइज मनी 30 से 40 लाख रुपये होने की उम्मीद है। पिछले साल के विजेता, एमसी स्टेन ने 31.8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। प्राइस मनी के साथ विनर को एक चमचमाची ट्रॉफी भी मिलने वाली है जिसे पाने की चाह में प्रतियोगी जी-जान से शो में मेहनत कर रहे हैं।

कौन-कौन से प्रतियोगी अभी भी दौड़ में हैं?

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ ही चार कंटेस्टेंट्स ने फिनाले वीक में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। इनमें अरुण श्रीकांत मशेट्टी, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार शामिल हैं। टास्क से अयोग्य घोषित होने के बाद विक्की जैन, आयशा खान, अंकिता लोखंडे और ईशा मालविया इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड प्रतियोगी हैं।

खबरें हैं कि इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन की तैयारी की जा रही है जिसमें विक्की जैन और आयशा खान शो से बाहर हो सकते हैं। ईशा मालवीय के भी बाहर होने की संभावना है क्योंकि उन्हें भी कम वोट मिल रहे हैं तो, इस हफ्ते के एलिमिनेशन राउंड के बाद, बीबी 17 के पास सीजन के शीर्ष 6 फाइनलिस्ट होंगे।

कौन बन सकता है बिग बॉस 17 का विनर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावना है कि अंकिता या मुनव्वर इस साल ट्रॉफी उठाएंगे। हालांकि, आखिरी वक्त में चीजें बदल सकती हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 17बिग बॉसअंकिता लोखण्डेसलमान खानटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब