लाइव न्यूज़ :

Sunny Leone: बिग बॉस में वीकेंड पर आ रही हैं सनी लियोन, लगाएंगी सलमान खान के साथ ग्लैमर का तड़का

By धीरज मिश्रा | Updated: November 23, 2023 12:39 IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस की पूर्व सदस्य रह चुकी सनी लियोन एक बार फिर घर में दाखिल होंगी। वह कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि इस बार गेस्ट के तौर पर शो में आएंगी। बिग बॉस तक के अनुसार, सनी लियोन इस सप्ताह होने वाले वीकेंड के वार पर बतौर गेस्ट आ रही हैं। इस दौरान वह सलमान खान के साथ ग्लैमर का तड़का भी लगाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देBigg Boss 17: बिग बॉस की पूर्व सदस्य रह चुकी सनी लियोन एक बार फिर घर में दाखिल होंगीSunny Leone के साथ घरवाले करेंगे डांस, माहौल होगा गर्म Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस के सीजन 5 में सनी लियोन नजर आई थी

Bigg Boss 17:बिग बॉस की पूर्व सदस्य रह चुकी सनी लियोन एक बार फिर घर में दाखिल होंगी। वह कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि इस बार गेस्ट के तौर पर शो में आएंगी। बिग बॉस तक के अनुसार, सनी लियोन इस सप्ताह होने वाले वीकेंड के वार पर बतौर गेस्ट आ रही हैं। इस दौरान वह सलमान खान के साथ ग्लैमर का तड़का भी लगाएंगी। यहां बताते चले कि सनी इस दौरान घरवालों के सदस्यों से भी वन टू वन होंगी।

सनी इस दौरान अपने नए गीत को लेकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों पहले वह केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची थी। इससे पहले वह बनारस घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुई थीं। मालूम हो कि जल्द ही सनी और सलमान के बीच की जुगबंदी का शॉर्ट प्रोमो भी जारी किया जाएगा। यहां बताते चले कि बिग बॉस के सीजन 5 में सनी लियोन नजर आई थी। उनकी बोल्डनेस पर उन्हें बाहर आने पर फिल्म जिस्म-2 भी मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा सनी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किए।

लगेगी क्लास, घरवाले हैं तैयार

सलमान जब जब वीकेंड का वार लेकर आते हैं। घरवालों की क्लास लगनी तय है। इस सप्ताह भी सलमान घरवालों के एक सप्ताह का रिपोर्ट कार्ड लेकर आएंगे। अब देखना होगा कि इस सप्ताह किन किन घरवालों की क्लास लगने वाली है। खबरों के अनुसार, इस सप्ताह दो लोग घर से बेघर हो सकते हैं।

कौन कौन है घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट 

इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए पांच लोग नॉमिनेट हैं। अंकिता लोखंडे, जिग्ना वोरा, सनी आर्य, सना खान और अनुराग डोभाल नॉमिनेट हैं। अंकिता तो तय है कि वह घर से बेघर नहीं होंगी। क्योंकि, काफी तदाद में उन्हें फैंस वोट करने वाले हैं। वहीं सनी आर्य(तहलका) भी इंटरनेट पर काफी मशहूर हैं। देखने वाली बात यह है कि अंकिता को छोड़ कर इन चार में से कौन से दो सदस्य घर से बेघर हो जाते हैं।

टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस 17सनी लियोनसलमान खानअंकिता लोखण्डेवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब