लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17: सलमान खान ने विक्की जैन की भाभी की लगाई क्लास, फैमिली वीक स्पेशल में हुआ जबरदस्त ड्रामा

By अंजली चौहान | Updated: January 20, 2024 11:08 IST

अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में व्यवसायी विक्की जैन से शादी की। बाद में इस जोड़े ने पिछले साल अक्टूबर में बिग बॉस 17 हाउस में एक साथ प्रवेश किया।

Open in App

Bigg Boss 17: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है और घर का माहौल गर्माता जा रहा है। होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार लेकर एक बार फिर दमदार होस्टिंग के लिए तैयार है। शनिवार को वीकेंड के वार में बिग बॉस में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा जो फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 

आगामी एपिसोड में सलमान अंकिता और मन्नारा के परिवार के सदस्यों का स्वागत करते हैं। वीकेंड एपिसोड में अंकिता की मां, विक्की की भाभी और मन्नारा की बहन सलमान के साथ शामिल हुईं। फैमिली वीक स्पेशल के बाद विक्की जैन की मां ने मीडिया के सामने अंकिता के बारे में कुछ चौंकाने वाले बयान दिए।

उन्होंने आगे कहा कि विक्की को एक अभिनेत्री से शादी करने के लिए निवेश करना पड़ा। एक अन्य इंटरव्यू में रंजना जैन ने बताया कि परिवार उनकी शादी के खिलाफ था।

वीकेंड का वार में वापस आकर, सलमान विक्की की भाभी रेशमी जैन से भिड़ते हैं और पूछते हैं, "आपका नजरिया क्या है अंकिता और विक्की के रिश्ते पर?

रेशमी जवाब देती हैं, "जो दिख रहा है, वो हमें कुछ-कुछ चीजें ठीक नहीं लग रही। जो भी चीजें नहीं होनी चाहिए।" फिर सलमान उनसे विक्की की मां के बयान के बारे में पूछते हैं। "आपकी सास ने प्रेस में बयान दिया है, वो आपसे सीधा-सीधा पूछती हूं, 'हम हमेशा से विक्की और अंकिता के शादी के खिलाफ थे,' क्या ये सच है?

इससे पहले कि रेशमी कुछ कहने की कोशिश करती, अंकिता की मां, वंदना पांडिस लोखंडे प्रतिक्रिया देती हैं, "मुझे खुद को आचार्य लग रहा है कि ये क्यों बोला उन्होंने।" 

हालिया एपिसोड में बिग बॉस के शो में अनिल कपूर और अपनी रॉम-कॉम तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का प्रचार करने वाले शाहिद कपूर-कृति सेनन भी शामिल होंगे। यानि, वीकेंड का वार फुल ऑन मजेदार होने वाला है और दर्शकों को खूब सारा मसाला मिलेगा। 

टॅग्स :बिग बॉस 17टेलीविजन इंडस्ट्रीसलमान खानबिग बॉसअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब