लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17: मन्नारा के सपोर्ट में आए सलमान खान, ईशा और अंकिता लोखंडे को जमकर लगाई डांट

By अंजली चौहान | Updated: January 21, 2024 15:11 IST

इसी एपिसोड में शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को प्रमोट करने के लिए मेहमान बनकर आए।

Open in App

Bigg Boss 17: टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 अपने समापन के नजदीक है। फिनाले में बस कुछ दिनों का समय बचा हुआ है लेकिन घर वालों के बीच तीखी नोक-झोक अभी भी देखने को मिल रही है। हालिया एपिसोड वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा के साथ उनकी बातचीत के बारे में अंकिता लोखंडे और ईशा मालविया पर जमकर गुस्सा उतारा। मन्नारा के समर्थन में खड़े होते हुए सलमान ने अंकिता और ईशा को उनकी गलतियों के लिए खरी-खोटी सुनाई।

सलमान ने ईशा से कहा, "ईशा, तुम इन सभी बयानों को कैसे सही ठहराओगी?" उन्होंने मन्नारा के लिए ईशा द्वारा एक बार इस्तेमाल किए गए शब्दों को भी दोहराते हुए कहा, "चरित्रहीन औरत, लुंगी पकड़-पकड़ के आगे आई है।" फिर, सलमान ने ईशा से सवाल किया, "जब भी आपकी जब भी बहस होती है, तो यह इतने व्यक्तिगत स्तर तक क्यों गिर जाती है? इरादा क्या है आपका?"

सलमान खान के रडार पर अगली थीं अंकिता लोखंडे

सलमान ने टिप्पणी की, "अंकिता सही-गलत की आप बहुत बातें करती हो। लेकिन वही अंकिता की टीम जब टास्क में हारती है, तो मनारा से ये कह रही थी, 'जा सुंघ ले विक्की के मोजे। कोनसे व्यवहार को सच मानें?' 

गौरतलब है कि इसी एपिसोड में शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को प्रमोट करने के लिए मेहमान बनकर आए थे। सितारों ने प्रतियोगियों के साथ कुछ खुलकर बातचीत भी की।

कृति ने मजाकिया लहजे में मुनव्वर फारुकी से अपनी शिकायत जाहिर की। न्होंने कहा, "अच्छा मुनव्वर, मुझे आपसे ना एक शिकायत है। मैं घर की पहली मेहमान थी। अपने सब के लिए शायरी की, मेरे लिए नहीं।" मुनव्वर ने अपने खास अंदाज में कहा, "तेरा जैसा नूर है कहा, सितारे पागल, चांद भी खफा। जुल्फ़ो की तेरी कैद ऐसी है, कि रिहाई भी मुझको लगती है।"

टॅग्स :बिग बॉस 17बिग बॉससलमान खानअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब