लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-रश्मि के बीच होगी जोरदार बहस, किचन ड्यूटी पर होने वाला है जमकर हंगामा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 8, 2019 16:57 IST

सीक्रेट रूम से लौटने के बाद रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच फिर से टशन देखने को मिल रहा है। कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें रश्मि-सिद्धार्थ के बीच जबरदस्त लड़ाई दिखाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस सीजन 13 की शुरुआत में रश्मि सिद्धार्थ से बहस करने से बचती थीं।यह लड़ाई किचन ड्यूटी की वजह से होने वाली है।

सलमान खान के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस में आए दिन कुछ न कुछ बवाल देखने को मिलता है। शुक्रवार के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच जमकर बहसबाजी होने वाली है। शो में काफी लंबे समय से दोनों के बीच लड़ाई चल रही है लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है यह बात सामने नहीं आ रही है। 

सीक्रेट रूम से लौटने के बाद रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच फिर से टशन देखने को मिल रहा है। कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें रश्मि-सिद्धार्थ के बीच जबरदस्त लड़ाई दिखाई गई है। यह लड़ाई किचन ड्यूटी की वजह से होने वाली है।

बिग बॉस सीजन 13 की शुरुआत में रश्मि सिद्धार्थ से बहस करने से बचती थीं लेकिन अब रश्मि सिद्धार्थ को मुंहतोड़ जवाब देने लगी हैं। जिस वीडियो को कलर्स चैनल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है उसमें दिखाया है कि सिद्धार्थ शुक्ला को रश्मि देसाई और देवोलीना के साथ किचन ड्यूटी दी गई है।

वीडियो में सिद्धार्थ कह रहे हैं कि मैं सिर्फ चॉपिंग करूंगा बाकी दूसरा पर्सन खाना बना लेगा। इस पर रश्मि ने कहा कि वे सिद्धार्थ के साथ सहज नहीं है. एक्ट्रेस को ताना मारते हुए सिद्धार्थ कहते हैं तो फिर घर जाओ तुम। इस वजह से दोनों के बीच काफी बहसबाजी होती है। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड हीरोटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब