लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss Day 1: पहले दिन ही घर में हुआ झगड़ा, राशन के लिए करना पड़ा अनोखा टास्क

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2019 09:26 IST

बिग बॉस को लेकर फैंस के बीच खासा उत्सुकता देखते बनती है। हर बार की तरह से इस बार भी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 का आगाज हो चुका हैअमीषा पटेल इस बार घर की मालकिन बनी हैं

बिग बॉस 13 की शुरूआत हो  चुकी है। हर बार की तरह से इस बार भी सीजन में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है। सीजन में प्रतियोगी के तौर पर केवल सेलेब्स ही पहुंचे हैं। ऐसे में घर वालों को पहले ही दिन घर के अंदर पहुंचते ही चाय नहीं मिली साथ ही उनको राशन पाने के लिए घर की मालकिन अमीषा के द्वारा दिया हुआ एक टास्क पूरा करना पड़ा।

पहले दिन घर में अमीषा की एंट्री कहो ना प्यार है के गाने के साथ होती है। जिसके साथ ही घर वालों को पहली बार पता लगता है कि वह घर की मालकिन हैं। घर में पहुंचने के बाद घरवालों के बीच अमीषा के अनोखा टास्क करवाती हैं। 

ये टास्क राशन से जुड़ा होता है। जिसमें 10 मिनट का वक्त दिया जाता है और प्रतियोगियो को अपने मुंह से राशन का सामान एक दूसरे को पास करना होता है। जितना सामान प्रतियोगी पास कर लेगें बिना हाथ लगाएं उतना सामान उनका।

साथ ही पारस और असीम के बीच जम्मू को लेकर बहस होती है। पारस असीम के ऊपर कमेंट करता है जिससे वह भड़क जाता है।जिसमें जम्मू की लड़कियों को लेकर किए जाने वाले कमेंट के बारे में भी बात की जाती है।

इसके बाद अमीषा देर रात एक बार फिर से घर में एंट्री करती हैं और लड़कों से कुछ टास्क करवाती हैं। जिसमें लड़कों की बॉडी पर लड़कियों की ओर से कुछ लिखने के लिए कहा जाता है। इसके बाद अमीषा पटेल कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे को स्विमिंग पूल में उतरवाती है और गाना गाने के लिए कहती हैं। वहीं अबु मलिक भी स्विमिंग पूल में उतरकर अमीषा के लिए गाना गाते हुए दिखाई दिए। अमीषा 2 ब्लैक हार्ट लेकर आती है और दोनों हार्ट लड़कों को देती है।  

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा