लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: कैप्टेंसी के लिए सहना पड़ा टॉर्चर, ये सदस्य होगा घर का नया कैप्टन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 26, 2018 17:08 IST

Bigg Boss season 12: बिग बॉस में हर हफ्ते घरवाले कैप्टन बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करते नजर आते हैं। ऐसे में इस हफ्ते तीन सदस्य घर के नए कैप्टन के लिए दावेदारी पेश की है।

Open in App

बिग बॉस में हर हफ्ते घरवाले कैप्टन बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करते नजर आते हैं। ऐसे में इस हफ्ते तीन सदस्य घर के नए कैप्टन के लिए दावेदारी पेश की है। ऐसे में कैप्टेंसी जीतने के लिए सोमी-दीपक-मेघा को घरवालों का टॉर्चर सहना पड़ रहा है। गुरुवार को दर्शकों ने देखा कि किस तरह से मेघा को टार्चर करने के लिए करेले का जूस, मसालेदार सॉस और मिर्च खानी पड़ रही है। इस दौरान टास्क के दौरान मेघा और सोमी ने उल्टियां तक कर दी हैं।

तीनों में से सोमी घरवालों का टॉर्चर नहीं झेल पाती हैं और वह रेस से बहुत ही जल्द बाहर हो जाती हैं।  वहीं, आज (शुक्रवार) दीपक ठाकुर और मेघा धाड़े के बीच टक्कर दिखाई जाएगी। मेघा पहले ही बता चुकी हैं कि वो किसी भी कीमत पर हार नहीं मानेंगी और टास्क में बनी रहेंगी।

तीनों कंटेस्टेंट में से घरवालों ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मेघा धाडे को सबसे ज्यादा टॉर्चर किया है. मेघा की हालत बहुत खराब हो गई हैं। वहीं, लगभग सभी घरवाले दीपक ठाकुर को कैप्टन बनाना चाहते हैं। ऐसे में खबरों के मुताबिक, दीपक ये टास्क जीतकर घर के नए कैप्टन बन चुके हैं। दीपक शुरू से ही बड़ी सूझ-बूझ और चतुराई से बिग बॉस हाउस में चल रहे हैं।

क्या है कैप्टेंसी टास्क?

कैप्टनसी टास्क के तहत तीनों कंटेस्टेंट को एक ट्रेन का यात्री बनाया गया था। ट्रेन के बाहर एक प्लेफॉर्म है. बाकी घरवाले इस कार्य में दुकानदार की भूमिका निभानी है। जो भी यात्री ट्रेन से बाहर निकलेगा वे टास्क से बाहर हो जाएगा। दुकानदारों को अपने पसंद के दावेदार को जिताना है और विरोधी को हराने की कोशिश करनी है। ऐसे में आज फैंस के सामने तय हो जाएगा कि घर का नया कैप्टन कौन होगा। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा