लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: अचानक सलमान खान ने शिवाशीष को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, घरवाले हो गए शॉक्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 17, 2018 14:51 IST

बिग बॉस 12 जब से ऑन एयर हुआ है तब से हर रोज घरवालों के द्वारा खेल के नियमों को तोड़ते देखा जा रहा है। शुक्रवार को कैप्टन बनने के बाद रोमिल को जब कालकोठरी का सजा देने का ऐलान करना होता है।

Open in App

बिग बॉस 12 जब से ऑन एयर हुआ है तब से हर रोज घरवालों के द्वारा खेल के नियमों को तोड़ते देखा जा रहा है। शुक्रवार को कैप्टन बनने के बाद रोमिल को जब कालकोठरी का सजा देने का ऐलान करना होता है। तो वह वह इसके लिए शिवशीष का नाम लेगें। वहीं, जैसे ही शिव कालकोठरी के लिए अपना नाम सुनते हैं उनका गुस्सा फूट जाता है वह सजा भुगतने से साफ मना कर देते हैं।

शिवाशीष इस बात पर अड़ गए कि चाहे कुछ भी हो जाए वह कालकोठरी में नहीं जाएंगे। खुद बिग बॉस के सचेत करने के बाद घरवालों ने शिवाशीष को काफी समझाया कि वह जिद ना करें लेकिन वह नहीं माने और अपने फैसले पर टिके रहे। साथ ही उन्होंने बिग बॉस की बात को भी नहीं माना। जिसके बादबिग बॉस ने शिवाशीष के इस रवैये से नाराज होकर  रोमिल को छोड़कर बाकी घरवालों को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया।

आज (शनिवार) के एपिसोड में फैंस देख सकते हैं कि सलमान सभी घरवालों के सामने शिवाशीष को काफी खरी खोटी सुनाते नजर आएंगे। इतना ही नहीं वह हुए कहते है कि उन्होंने बिग बॉस के आदेशों का पालन ना करके बहुत बड़ा नियम तोड़ा है। इसी के साथ सलमान शिवाशीष को शो के बीचों बीच ही घर से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। उनके इस फैसले से सभी घरवाले काफी अचंभिच भी हो जाते हैं किसी को इस फैसले की उम्मीद नहीं थी। शिवाशीष ने इस घर में सौरभ पटेल के साथ एक जोड़ी के तौर पर एंट्री ली थी। 

इस हफ्ते के नॉमीनेशन

 इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोहित सुचांती, दीपिक ठाकुर, जसलीन मथारु, दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ समेत कुल 7 सदस्य नॉमिनेट हुए है। खबरों की मानें तो इस हफ्ते घर से बाहर होने के कारण जसलीन मथारु और रोहित सुचांती का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। ऐसे में देखना खास होगा कि आखिर इस हफ्ते कौन सा सदस्य घर से बेघर होता है।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब