लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: घर आए मेहमान पर फिर फूटा श्रीसंत का गुस्सा, साथी को छोड़ निर्मल हुए बेघर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 12:14 IST

बिग बॉस 12 में रविवार को शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों को तब झटका दिया जब उन्होंने बताया कि फिर से एक प्रतियोगी घर को अलविदा कह देगा।

Open in App

मुंबई, 1 अक्टूबर: बिग बॉस के 12वें सीजन में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू है। इस हफ्ते के वीकेंड के वार में घरवालों को जबरदस्त झटके सलमान खान के द्वारा दिए गए। शनिवार को कम वोट पाकर कृति-रोशमी को जोड़ी घर से बाहर हुई थीं। इसके बार घर एक घरवाले को लगा था कि उनके सिर से बाहर जाने का डर खत्म हो गया है लेकिन  ऐसा नहीं हुआ।

 रविवार को शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों को तब झटका दिया जब उन्होंने बताया कि फिर से एक प्रतियोगी घर को अलविदा कह देगा। ऐसे में उन्होंने रोमिल-निर्मल की जोड़ी को घर से बाहर होने के बात कही। जिसके बाद वीकेंड के वार के दूसरे दिन रोमिल-निर्मल की जोड़ी घर से बाहर हो गई है। लेकिन घर से निकले के बाद उन्होंने दोनों से पूछा शो में तड़का लगना अभी बाकी है लेकिन आप दोनों में से किसी एक को ही घर वापस जाने का फिर से मौका जिसके बाद निर्मल रोमिल को घर जाने को कहते हैं। इस तरह से रविवार को निर्मल भी घर से बेघर हो गए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ एक बार फिर से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंत का गुस्सा देखने को मिला है। एक बार फिर से घर आए मेहमान पर वह बरसे और टास्क छोड़कर चले गए। घर पहुंचे करण पटेल ने सभी घरवालों के साथ एक टास्क खेला। ये टास्क हैं डोनेशन का टास्क, जिसके तहत घरवालों को अपनी कोई एक इंटरनल स्ट्रेंथ साथी घरवाले को देना था । इस टास्क के दौरान नेहा और श्रीसंत सामने थे। 

करण पटेल नेहा को कोई एक चीज श्रीसंत को दान देने के लिए कही। जिसके बाद नेहा अपनी मेंटल स्ट्रेंथ दान करने की बात कहती हैं । इसके बाद जब करण पटेल ने श्रीसंथ से ये दान लेने के लिए कहा तो वो भड़क उठे और बीच से ही चले गए। इससे पहले विकास गुप्ता की एंट्री हुई थी उस वक्त भी श्रीसंथ ऐसे ही भड़क उठे थे और उन्होंने विकास गुप्ता के घर से जाने के बाद उन्हें पहचानने से भी इंकार कर दिया था। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब