लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: घर से बेघर होने के लिए ये सदस्य हुए नॉमिनेट, जानें कैसे आपस में ही भिड़े घरवाले

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2018 11:39 IST

बिग बॉस ने बेहद खास अंदाज में सारे घरवालों के सामने रीजन बताते हुए एक दूसरे को नॉमिनेट करवाया है।

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर: बिग बॉस 12 के दूसरे हफ्ते भी घरवालों का आपस में लड़ना बरकरार है। इस सीजन में घरवालों को जमकर नियमों का उल्लंघन करते हुए भी देखा जा रहा है। ऐसे में हफ्ते के दूसरे दिन नियमों के उल्लंघन के चलते बिग बॉस कैप्टन कृति और रोशमी से नॉमिनेशन में सेव होने का अधिकार छीन लेते हैं। इसके बाद शुरू होता है सीजन का दूसरे हफ्ते का नॉमिनेशन। 

इस बार बिग बॉस ने बेहद खास अंदाज में सारे घरवालों के सामने रीजन बताते हुए एक दूसरे को नॉमिनेट करवाया है।  वहीं, इस बार घर से बेघर होने के लिए पहले से ही रोमिल-निर्मल,करणवीर नॉमिनेट थे। इसके बाद अब घरवालों के वोट के बाद घर के 6 सदस्य, रोमिल-निर्मल,करणवीर के अलावा दीपिका और कृति-रोशमी की जोड़ी घर से नॉमिनेट हुए हैं।

बीते दिन टास्क के बाद उर्वशी ने अपने ही ग्रुप पर चीटिंग का आरोप लगाया था इसीलिए वो घरवालों के निशाने पर होती हैं। कृति उर्वशी को समझाती हैं। सबा सोमी को समझाती हैं लेकिन सोमी को और गुस्सा आ जाता है। वह खुलकर कहती हैं कि मैंने चीटिंग की है। इस दौरान दोनों बहनों को लड़ते देखा गया।

 इतना ही नहीं जब कैप्टन कृति और रोशनी को किसी एक को सुरक्षित रखने की अधिकार बिग बॉस देते हैं तो वो दीपक और उर्वशी को सुरक्षित करती हैं जिसके बाद एक बार फिर से कृति रोशमी से सबा और सोमी की जमकर बहस होती है वह कहती हैं कि उन्होंने उनसे सुरक्षित रखने का वादा किया था।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा