लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: सनी लियोन के भी दीवाने हैं अनूप जलोटा, घर में गाया 'बेबी डॉल में सोने की'...देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 20, 2018 13:35 IST

वीडियो में सिर पर ताज पहने नजर आ रहे अनूप जलोटा ने हाथ में गुलाब का फूल पकड़ा हुआ है।

Open in App

मुंबई, 20 सितम्बर: जब से बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा और उनकी कम उम्र की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू आईं हैं तब से हर जगह लोग उन्हीं के बारे में बातें कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें इस जोड़ी पर आपत्ति है। अब तक सोशल मीडिया पर दोनों के ढेरों मीम्स भी बन चुके हैं। लेकिन जो कुछ भी हो अनूप और जसलीन ने बिग बॉस के घर में भरपूर तड़का लगाया हुआ है। 

हाल ही में अनूप जलोटा का एक वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वे राजा बने हुए हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी टास्क का वीडियो है हालांकि इस टास्क के बारें अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

वीडियो में सिर पर ताज पहने नजर आ रहे अनूप जलोटा ने हाथ में गुलाब का फूल पकड़ा हुआ है। लेकिन मजेदार बात यह है कि 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा, सनी लियोन पर फिल्माए गए सॉन्ग 'बेबी डॉल मैं सोने' को गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में श्रीसंत घरवालों को पंखा हाकते हुए नजर आ रहे हैं और रोशमी, कृति और दीपिका कक्कड़ अनूप के इस गाने पर ठुमके लगाती हुईं दिख रही हैं।  

टॅग्स :बिग बॉस 12अनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्‍या अनूप जलोटा ने जसलीन से कर ली है शादी?, सोशल मीडिया पर वेडिंग लुक की तस्‍वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: जसलीन मथारू जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

बॉलीवुड चुस्कीअनूप जलोटा का खुलासा- जसलीन से शादी नहीं, उसके लिए पति ढूंढ रहा हूं

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब