लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12: अनूप जलोटा ने जसलीन को घुटनों पर बैठकर कहा लव यू, डेट पर गाया ये रोमांटिक गाना

By मेघना वर्मा | Updated: October 6, 2018 09:15 IST

Bigg Boss Season 12, day 19 Highlights: घरवालों के डिसिजन के बाद करणवीर, नेहा और श्रीसंत को कालकोठरी की सजा दे दी जाती है। सिर्फ यही नहीं बिग बॉस अगले हफ्ते के लिए इन तीनों को ही नॉमिनेट भी कर देते हैं।  

Open in App

बिग बॉस के 19वें दिन भी घर का महौल तनाव से भरा रहा। जहां कैप्टेंसी टास्क में लोग एक-दूसरे से लड़ते-झगड़े दिखे तो वहीं काल-कोठरी की सजा के लिए लोगों के बीच बहस छिड़ गई। हां इस सभी के बीच जो चीज प्यार और रोमांस से भरी हुई थी वो थी अनूप जलोटा और जसलीन की ब्यूटीफुल डेट। आइए आपको बताते हैं कैसा रहा बिग बॉस के घर का 19वां दिन। 

रोमिल और सुरभि घर के नए कप्तान

19वें दिन की शुरूआत हुई कैप्टेंसी टास्क से। नेहा जो रिंग टास्क की संचालक थीं उन्होंने सोमी को टास्क से बाहर कर दिया। खान सिस्टर्स के साथ दीपिका ने भी नेहा की कैप्टेंसी पर सवाल उठाए और कहा कि वह उनकी दोस्त भले हैं मगर इस बात पर वो उनका स्पोर्ट बिल्कुल नहीं करेंगी। इसी बीच कैप्टेंसी के टास्क से शिवाशिष हाथ खड़े कर लेते हैं। पकड़ी हुई रिंग को वह छोड़ देते हैं जिसके बाद नेहा, रोमिल और सुरभि को घर का नया कैप्टन बताती है। 

जसलीन को कहा लव यू

 

इन सभी लड़ाई-झगड़ों के बीच बिग बॉस अनूप जलोटा और जसलीन के लिए एक रोमांटिक डेट का अरेंज करते हैं। इस डेट पर जसलीन, अनूप के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अनूप ना सिर्फ जसलीन के साथ पार्टनर डांस करते दिखाई देते हैं बल्कि उनके लिए चौधवी का चांद गाना भी गाते हैं। साथ ही साथ अपने घुटनों पर बैठकर आई लव यू कहते हुए भी नजर आते हैं। 

 

अभी कुछ दिन पहले ही हमने देखा था कि किस तरह अनूप जलोटा अपनी जोड़ी जसलीन से तोड़ना चाहते हैं क्योंकि जसलीन टास्क में अनूप की जगह कपड़ों और मेकअप को ज्यादा तव्वजों देती हैं। मगर बिग बॉस में इस डेट के बाद जसलीन और अनूप फिर से एक-दूसरे के करीब आते दिखते हैं। 

तीन लोगों को किया नॉमिनेट

 

अगर आपको ऐसा लगता है कि बस इस डेट और प्यार, रोमांस के बाद घर पर झगड़े नहीं हुए होंगे तो आप गलत हैं। जी हां टास्क के बाद कालकोठरी की सजा को लेकर एक बार फिर घर वालों में बहस छिड़ जाती है। घरवालों के डिसिजन के बाद करणवीर, नेहा और श्रीसंत को कालकोठरी की सजा दे दी जाती है। सिर्फ यही नहीं बिग बॉस अगले हफ्ते के लिए इन तीनों को ही नॉमिनेट भी कर देते हैं।  

ओवरऑल बिग बॉस के 19वें दिन जहां घर में जहां लड़ाई-झगड़े हुए वहीं रोमांस का तड़का भी लगा।  

टॅग्स :बिग बॉस 12अनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्‍या अनूप जलोटा ने जसलीन से कर ली है शादी?, सोशल मीडिया पर वेडिंग लुक की तस्‍वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: जसलीन मथारू जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

बॉलीवुड चुस्कीअनूप जलोटा का खुलासा- जसलीन से शादी नहीं, उसके लिए पति ढूंढ रहा हूं

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब