लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12: 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ अनूप जलोटा ने मारी एंट्री, जानें कब से दोनों इश्क में हैं गिरफ्तार?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2018 01:03 IST

बिग बॉस के इस सीजन में 8वें प्रतियोगी के रूप में भजन सम्राज अनूप जलोटा पहुंचे हैं।

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर: छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 12 ने अपना शानदार आगाज कर दिया है। एक से एक धुरंधर प्रतियोगी इस बार घर के अंदर पहुंचे हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो में आम लोग और सेलेब साथ में घर के अंदर रहेंगे। इस सीजन में 8वें प्रतियोगी के रूप में भजन सम्राज अनूप जलोटा पहुंचे हैं।

अनूप जलोटा अपनी 37 साल छोटी पार्टनर जसलीन के साथ पहुंचे हैं। इस शो के आगाज के साथ ही दोनों ने अपने रिश्ते को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। शो के शुरू होते पर एक वीडियो दिखाया गया जिसमें जसलीन ने कहा क‍ि वे पिछले 3 साल से अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं।

 बिग बॉस ने उन्‍हें जलोटा के साथ घर में आने की इजाजत दी है। जसलीन ने कहा है कि मेरे और अनूप के रिश्‍ते के बारे में यह खुलासा मेरे पेरेंट्स और दोस्‍तों के लिए काफी चौकाने वाला है, हमें एक-दूसरे को डेट करते हुए साढ़े तीन साल हो गए हैं।

दो शादियां करने वाले अनूप जलोटा भारत के सबसे लोकप्रिय भजन गायक हैं, उनका जिस तरह का व्यक्तित्व है वो शो के हिसाब से मिसफिट नजर आता है। शो दुश्मनियों के लिए जाना जाता है। जलोटा को ब‍िग बॉस के घर में रहने के लिए हर हफ्ते 45 लाख रुपये मिलेंगे।

जब अनूप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से जसलीन के साथ खुद के रिश्ते को स्वीकारा तो खुद शो के होस्ट सलमान खान भी फिरकी लेने से पीछे नहीं हटे। खैर ये तो वक्त बताएगा गुरू शिष्य कम प्रेमी प्रेमिका की ये जोड़ी शो में क्या कमाल करती है। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा