लाइव न्यूज़ :

फिनाले से पहले विकास हुए शो से बाहर, शिल्पा के सिर पर सजेगा Bigg Boss 11 का खिताब!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2018 18:50 IST

शिल्पा शिंदे ही बिग बॉस 11 की विनर बनेंगी जबकि हिना खान इस सीजन में दूसरे नंबर पर रहेंगी।

Open in App

'बिग बॉस 11' के फिनाले में अब कुछ समय ही बचा है। ऐसे में विनर के नाम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। फिनाले से पहले फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। वोटिंग के आधार पर टॉप-3 से पुनीश शर्मा पहले ही बाहर हो चुके हैं और अब शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान के बीच असली महा-मुकाबला चल रहा है, जिसमें खबर है कि शिल्पा शो की विजेता बनेंगी।

बिग बॉस-11 से जुड़े सूत्रों से खबर आ रही है कि सीजन के मास्टरमाइंड माने जाने वाले विकास गुप्ता  बिग बॉस के द्वारा ऑफऱ किए गए पैसों को लेकर शो से बाहर हो गए हैं। बेशक यह खबर विकास के फैन्स को निराश कर सकती है।

जबकि पुनीश शर्मा के बाद विकास फिनाले से बाहर होने वाले दूसरे कंटेस्टेंट बन गए हैं।अगर सूत्रों की ये खबर सही रहती है तो हिना खान या शिल्पा शिंदे में से कोई एक बिग बॉस-11 की विजेता बनेंगी। जबकि मीडिया में इन दिनों खबर चल रही है कि शिल्पा शिंदे ही बिग बॉस 11 की विनर बनेंगी जबकि हिना खान इस सीजन में दूसरे नंबर पर रहेंगी। सोशल मीडिया पर कंफर्म कर दिया गया है कि शिल्पा शो की विजेता बनेंगी।

ट्विटर पर भी कुछ ऐसा ही ट्रेंड कर रहा है, सट्टा बाजार में भी शिल्पा शिंदे को लेकर ही बड़ा दांव चल रहा था। लेकिन अभी टीवी पर फिनाले का रिजल्ट देखना दिलचस्प होगा क्योंकि चाहे कितने भी कयास लगा लिए जाएं जनता के मूड को भांपना आसान नहीं है।

टॅग्स :बिग बॉस 11बिग बॉसशिल्पा शिंदेहिना खानविकास गुप्तापुनीश शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काप्यार से लेकर तकरार तक कुछ ऐसा रहा है बिग बॉस 11 का सफर

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब