लाइव न्यूज़ :

प्यार से लेकर तकरार तक कुछ ऐसा रहा है बिग बॉस 11 का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2018 18:14 IST

बिग बॉस के इस सीजन ने फैंस के दिलों में खूब जगह बनाई ।

Open in App

'बिग बॉस' के फिनाले को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं और सभी के दिलों की बढ़ती धड़कनें बढ़ गई हैं। हर किसी की जुबां पर एक ही नाम है कि आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा। बिग बॉस के इस सीजन ने फैंस के दिलों में खूब जगह बनाई । इस सीजन की खासियत यह रही है कि आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाले चारों प्रतियोगी हिना खान, विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे और पुनीश शर्मा फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आए हैं। शो के शुरू में किसी को भी शायद अंदाज नहीं होगा कि सुर्खियों से भरे इस सीजन में ये 4 फाइनलिस्ट होंगे। 

इस सीजन में जहां प्रतियोगियों के बीच की खट्टी मीठी तकरार को दर्शकों ने खूब पसंद किया वहीं सभी से आगे बढ़ने की दौड़ में प्रतियोगियों के दांवपेंचों ने सबको चौंकाकर रख दिया। जिसकी वजह से बिग बॉस में कई ऐसे किस्से बने जिनको लोग शायद कभी भुला न पायें। आइए हम नजर डालते हैं बिग बॉस 11 के सफर पर-

- शो के पहले ही हफ्ते में विकास और आकाश की लड़ाई देखने को मिली। पहली बाद किसी प्रतियोगी(प्रियांक शर्मा) को पहले ही हफ्ते घर से आकाश के ऊपर हाथ चलाने के कारण घर से निकाला गया।

- घर में अपने कदम रखने से पहले ही सलमान खान के सामने हुई शिल्पा और विकास के बीच की बहस ने खूब सुर्खियां बटोरी। घर के अंदर आने के बाद भी दोनों की लड़ाई में कोई भी कमी नहीं आई। करीब 4 हफ्ते तक दोनों के बीच जमकर तकरार दर्शकों को देखने को मिली। विकास की सूझबूझ ने इनकी तकरार को दोस्ती में भी बदला।

- हिना खान ने इस शो में आकर अपनी पुरानी इमेज को तोड़ दिया और देखते ही देखते टीवी की ये बहु लोगों की स्टाइल आइकन बन गई। जहां हिना के नाइट सूट्स को लेकर शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनकी खूब टांग खिंचाई की वहीं दर्शक भी हर दिन हिना को देखने के लिए उत्सुक रहते थे।

-इस सीजन में अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी तो वह थे पुनीश और बंदगी। इन दोनों की दोस्ती को प्यार में बदलने में जरा भी देर नही लगी। जहां घर वालों को इनकी नजदीकियां बर्दाश्त नहीं हो रही थी वहीं जब दोनों ने हदें पार कर दी तो खुद सलमान ने भी उन्हें कैमरे पर ये सब ना करने की सलाह दे डाली थी

-‘डडलानी खानदान के चिराग’ के नाम से मशहूर आकाश डडलानी इस सीजन के एक ऐसे एंटरटेनर साबित हुए, जिसकी अपनी एक अलग ही दुनिया थी। अपने रैप पर घरवालों को नचाने वाले आकाश टॉप 5 में शामिल हो गए थे लेकिन फिनाले से चंद दिन पहले ही उन्हें इस घर से बाहर जाना पड़ा। 

- इस सीजन का थीम था ‘पड़ोसी वर्सेज घरवाले’। पड़ोसियों को जब कुछ दिन बाद मुख्य घर में भेजा गया था, तो सभी ने उम्मीद की थी वह इस घर में आकर सभी जीना दूभर कर देंगे लेकिन देखते ही देखते लव त्यागी को छोड़ सारे पड़ोसी इस घर से बेघर हो गए।

- अर्शी खान और हितेन तेजवानी के बीच की बॉन्डिंग वाकई में कमाल की रही। इस सीजन की सबसे बड़ी एंटरटेन के रुप में उभरी अर्शी की अदाओं ने भले ही हितेन का ध्यान ना खींचा हो लेकिन घर के बाहर बैठे अपने फैंस के दिलों पर वह अपनी अदाओं से आए दिन छुरियां चलाती रहीं।

- शो की शुरुआत से ही हिना और शिल्पा के बीच छत्तीस का आकड़ा रहा। जहां हिना, शिल्पा के दो साल बर्बाद होने का गाना गाया वहीं शिल्पा ने आखिरी दिनों में जिस तरह से हिना की मिमिक्री की, उसने सभी को चौंका दिया। दोनों की तकरार घर से लेकर टास्क तक में नजर आई।

 

 

टॅग्स :बिग बॉस 11बिग बॉसशिल्पा शिंदेविकास गुप्ताहिना खानपुनीश शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा