लाइव न्यूज़ :

भारती सिंह ने सभी अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- जून में शुरू नहीं होगी द कपिल शर्मा शो की शूटिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 18, 2020 14:00 IST

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जून से द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी, लेकिन मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। जून के महीने में शूटिंग शुरू नहीं की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारती ने बताया कि शूटिंग को लेकर प्रोडक्शन हाउस की ओर से अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई हैभारती ने कहा कि जब भी शूटिग शुरू होती है तो वो सबसे ज्यादा खुश नजर आएंगी

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते खुलासा किया है कि द कपिल शर्मा शो की शूटिंग जून के महीने में शुरू नहीं होगी। दरअसल, पिछले कुछ समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि जून से कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस मामले में भर्ती ने कहा, 'शूटिंग शुरू करने के लिए स्थिति ठीक नहीं है। कपिल भाई (कपिल शर्मा) शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक नहीं हैं। उन्होंने कम से कम 30 जून तक इंतजार करने का अनुरोध किया है क्योंकि अभी शूटिंग शुरू करने का कोई मतलब नहीं है। कोरोना वायरस के कारण अभी खतरा बना हुआ है। कोई भी अपने स्टाफ या किसी और के जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहता।'

भारती ने कहा, 'हमें अभी तक प्रोडक्शन हाउस द्वारा सूचित नहीं किया गया है, लेकिन अगर उन्होंने शूटिंग शुरू करने का फैसला लिया तो मैं सबसे ज्यादा खुश होने वाली हूं। हर किसी की तरह मैं पिछले साढ़े तीन महीने से घर पर ही रह रही हूं और मैं सेट पर वापस जाना चाहती हूं।' मालूम हो, भारती ने पहले कहा था कि शो की शूटिंग जून में फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं लगता है।

मालूम हो, कोरोना वायरस के कारण शूटिंग करने के लिए भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इस महामारी की चपेट में कोई न आ सके। दिशा-निर्देशों के अनुसार, शूटिंग के दौरान 33 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को उपस्थित होने का सुझाव नहीं दिया गया है। इसके अलावा काम के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी सुझाव दिया गया है। 

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब