प्रेग्नेंसी की खबरों पर भारती सिंह ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'हर्ष और मैं बच्चा चाहते तो हैं पर...'

By मेघना वर्मा | Published: May 6, 2019 03:15 PM2019-05-06T15:15:05+5:302019-05-06T15:15:05+5:30

भारती सिंह अपना नया शो खतरा खतरा खतरा को अपने पति के साथ होस्ट करती हैं। इसके पहले दोंनों एक साथ शो खतरों के खिलाड़ी में साथ इंट्री ली थी।

bharti singh react on his pregnany rumours | प्रेग्नेंसी की खबरों पर भारती सिंह ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'हर्ष और मैं बच्चा चाहते तो हैं पर...'

प्रेग्नेंसी की खबरों पर भारती सिंह ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'हर्ष और मैं बच्चा चाहते तो हैं पर...'

टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में है। रिसेंटली भारती सिंह के प्रेग्नेंट होने की खबर ने तूल पकड़ ली है। दरअसल खतरा खतरा खतरा शो में भारती की तबियत गड़बड़ होने से सेट पर ही उन्हें उल्टी हो गई। इसी के बाद से भारती सिंह की प्रेगनेन्ट होने की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में भारती सिंह ने इस पर बयान दिया है। 

साल 2017 में लॉग टाइम बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी कर ली थी। उनकी तबिययत खराब होने के बाद से ही भारती के प्रेगनेन्ट होने की खबर है। भारती सिंह ने रिसेंटली एक बयान में कहा है, 'मैं ओवरवेट हूं तो लोगों को अक्सर लगता है कि मैं प्रेगनेन्ट हैं। हलांकि मैं और हर्ष बच्चा चाहते हैं मगर हम उनकी प्लानिंग नवंबर से करेंगे। इस समय लाइफ बहुत व्यस्त है।'

अपनी तबीयत खराब पर बोलते हुए भारती सिंह ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है बस उन्हें गैस्टिक प्रॉब्लम हो गई थी। भारती ने अपनी प्रेगनेन्ट होने की खबर को गलत बताया है। भारती सिंह इन दिनों कपिल शर्मा शो पर भी दिखाई देती हैं। जिसमें उन्हें लोगों का बहुत स्पोर्ट मिल रहा है। 

खतरों के खिलाड़ी में साथ दिखे थे हर्ष और भारती

भारती सिंह अपना नया शो खतरा खतरा खतरा को अपने पति के साथ होस्ट करती हैं। इसके पहले दोंनों एक साथ शो खतरों के खिलाड़ी में साथ इंट्री ली थी। जहां भारती का एक अलग ही किरदार देखने को मिला था। 

Web Title: bharti singh react on his pregnany rumours

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे