लाइव न्यूज़ :

जब दिल बेचारा के रिलीज होने से पहले भावुक हुईं अंकिता, सुशांत के लिए लिखा- पवित्र रिश्ता से दिल बेचारा तक एक आखिरी बार

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 24, 2020 20:07 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) रिलीज हो गई है, लेकिन इससे पहले अंकिता लोखंडे भावुक हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारासुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) आज डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म का प्रीमियर शाम 7:30 बजे शुरू हुआ है। इस फिल्म के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया। 

बता दें, फिल्म के रिलीज होने से पहले अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी काफी इमोशनल हो गए थे। सुशांत को याद करते हुए अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'दिल बेचारा' का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पवित्र रिश्ता से दिल बेचारा तक एक आखिरी बार।' वहीं, अंकिता के इस पोस्ट पर फैंस के साथ तमाम सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब अंकिता ने सुशांत के लिए इस तरह से पोस्ट किया हो। 

उन्होंने हाल ही में  सोशल मीडिया पर अपने घर के मंदिर की एक तस्वीर शेयर की ही, जिसमें भगवान के आगे दिया जल रहा था। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'आशा, प्रार्थना और शक्ति। तुम जहां भी हो मुस्कुराते रहो।' इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया था। इसमें भी उन्होंने मंदिर की तस्वीर शेयर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'भगवान का बच्चा।' यही नहीं, उनके इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री जे तमाम सेलेब्स ने कमेंट करके अपना प्यार भी जताया था।

टॅग्स :दिल बेचाराअंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब