लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17: सलमान के बाद अरबाज और सोहेल की एंट्री, फैंस बोले जमेगी तीनों की जोड़ी

By धीरज मिश्रा | Updated: October 30, 2023 13:42 IST

सलमान यूं तो बिग बॉस में हर वीकेंड के वार पर घर के सदस्यों की क्लास लगाते हैं। लेकिन इस बार बिग बॉस की थीम में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब सलमान हर शुक्रवार और शनिवार क्लास लागएंगे। रविवार को सोहेल और अरबाज अपने अंदाज में शो को होस्ट करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान के शो में उनके दो भाइयों की हुई एंट्री हर रविवार को सलमान की जगह शो करेंगे होस्ट शुक्रवार शनिवार सलमान लेंगे घरवालों की क्लास

Bigg Boss 17: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान को बिग बॉस-17 में एंट्र्री कराई है। सलमान की जगह अब दर्शकों को दोनों देखने को मिलेंगे। इन दोनों पर जिम्मेदारी होगी कि वह सलमान की गैर मौजूदगी में उनकी तरह ही शो की लोकप्रियता को बरकरार रखे। हालांकि ऐसा नहीं है कि सलमान बिग बॉस-17 को होस्ट नहीं करेंगे।

सलमान यूं तो बिग बॉस में हर वीकेंड के वार पर घर के सदस्यों की क्लास लगाते हैं। लेकिन इस बार बिग बॉस की थीम में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब सलमान हर शुक्रवार और शनिवार क्लास लागएंगे। रविवार को सोहेल और अरबाज अपने अंदाज में शो को होस्ट करेंगे। इसी के साथ एक शो में अब तीन खान भाइयों ने एंट्री कर ली है। हालांकि दर्शकों को लगने लगा कि अब सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे तो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहने लगे कि सलमान किधर है। भाईजान को शो होस्ट करने के लिए लेकर आओ। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि तीनों भाइयों की जोड़ी जमेगी।

अरबाज और सोहेल खान ने की सदस्यों के साथ मस्ती

बिग बॉस के हर सीजन में कुछ सदस्य ऐसे होते हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इस सीजन में अभिषेक, ईशा सहित अंकिता, विक्की के बीच की खींचतान दर्शकों को पसंद आ रही है। 29 अक्टूबर को टीवी पर प्रसारित बिग बॉस 17 के एपिसोड में सलमान के दो भाई सोहेल और अरबाज दिखाई दिए। इस दौरान दोनों ने घर के सदस्यों के साथ जस्ट चिल विद अरबाज एंड सोहेल खेला।

इस दौरान दोनों ने घर के सदस्यों के खूब मजे भी लिए। साथ ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुद की चुटकी ली। दोनों भाईयों ने नील ऐश्वर्या से लेकर अंकिता विक्की से होते हुए ईशा और अभिषेक के जमकर मजे लिए। सबसे ज्यादा मजा तो तब आया जब तहलका नाम से मशहूर सनी की आवाज में ही अरबाज उन्हें जवाब देते हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 17सलमान खानअरबाज़ खानसोलेह खानटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब