लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत को मिस कर रहीं अंकिता लोखंडे, वीडियो पोस्ट कर लिखा- हमेशा आओगे याद

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 19:09 IST

टीवी एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उन्हें भुला नहीं पा रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि सुशांत उन्हें हमेशा याद आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर अंकिता लोखंडे को आई सुशांत सिंह राजपूत की यादअंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को दो महीने पूरे हो गए हैं। मगर फैंस के साथ सेलेब्स भी उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। ऐसे में फैंस के साथ तमाम स्टार्स भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

इस बीच टीवी एक्ट्रेस और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को उनकी एक बार फिर याद आई। ऐसे में सुशांत के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जादुई व्यक्ति, चौंकाने वाली आत्मा। एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व। तुम हमेशा याद आओगे सुशांत। सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम में हमारे साथ जुड़िए और हाथ जोड़े हुए अपनी तस्वीर पोस्ट करिए।' इस पोस्ट के तौर पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की है। 

वहीं, फैंस अंकिता के पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में ये खबरें सामने आई थीं कि अंकिता मलाड के जिस फ्लैट में रहती हैं वहां की ईएमआई सुशांत देते थे। मगर अंकिता ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने बैंक स्टेटमेंट की कॉपी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अंकिता ने इस पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वो खुद ही अपने फ्लैट की ईएमआई हर महीने देती हैं। 

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब