लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेत्री सिमरन बुधरूप को सोशल मीडिया पर 13-14 साल के बच्चे दे रहे थे रेप की धमकी, थाने में दर्ज करायी शिकायत

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2022 14:45 IST

सिमरने बुधरूप ने कहा कि पहले धमकियों और नकारात्मक टिप्पणियों को हल्के में लेती थी। उन्होंने बताया कि लोग उनके निगेटिव किरदार को लेकर उनपर ऐसी टिप्पणियां करते थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसिमरन बुधरूप ने बताया कि धमकी देने वाले लड़कों की उम्र करीब 13 से 14 साल की है। सिमरन ने कहा, 'उनके माता-पिता उन्हें पढ़ाई के लिए फोन देते हैं, लेकिन ये बच्चे ऐसी हरकतें कर रहे हैं

मुंबईः पांड्या स्टोर फैम अभिनेत्री सिमरन बुधरूप ने पुलिस थाने में रेप की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज करायी है। लोकप्रिय शो पांड्य स्टोर में ऋषिता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री ने शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पर उन्हें यंग यूजर्स द्वारा रेप और मौत की धमकियां मिल रही थीं। 

सिमरने ने खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले 13 से 14 साल के बच्चे हैं। अभिनेत्री ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, छोटे लड़के और लड़कियों के एक ग्रुप से अपमानजनक बातों के साथ रेप की धमकियां भी मिल रही थीं। धीरे-धीरे चीजें इतनी खराब हो गई थीं कि उन्हें पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। ‌

अभिनेत्री ने कहा कि पहले धमकियों और नकारात्मक टिप्पणियों को हल्के में लेती थी। उन्होंने बताया कि लोग उनके निगेटिव किरदार को लेकर उनपर ऐसी टिप्पणियां करते थे। 

बकौल सिमरन, मैं समझ सकती हूं कि लोग उसे नापसंद करते हैं। वह एक नकारात्मक किरदार है जो शो के बड़े किरदार रावी और देव का रिश्ता तुड़वा देती है। लेकिन लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार दुष्कर्म करने की धमकी मिलना और अभद्र भाषा के उपयोग ने अपनी सीमा पार कर दी। काफी कुछ ऐसी चीजें हुई जो सही नहीं थी, इसलिए मैंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया। 

सिमरन बुधरूप ने बताया कि धमकी देने वाले लड़कों की उम्र करीब 13 से 14 साल की है। उन्होंने कहा, 'उनके माता-पिता उन्हें पढ़ाई के लिए फोन देते हैं, लेकिन ये बच्चे अपने ऐसी हरकतें कर अपने माता-पिता का भरोसा तोड़ देते हैं। उन्हें ये नहीं पता है कि क्या गलत है और कहां उन्हें अपनी सीमा में रहना है। वो इस तरह की उल्टी हरकतें करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए'। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीरेपमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब