लाइव न्यूज़ :

'संजीवनी 2' फेम चांदनी भगवानानी हुईं रेसिज्म का शिकार, कहा- भारतीय कहकर ड्राइवर ने बस से उतारा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 17:56 IST

टीवी सीरियल संजीवनी 2 (Sanjivni 2) फेम चांदनी भगवानानी (Chandani Bhagwanani) को ऑस्ट्रेलिया में रेसिज्म का शिकार होना पड़ा। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस घटना को फैंस के साथ शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैचांदनी भगवानानी लॉकडाउन से पहले ही ऑस्ट्रेलिया चली गयी थीं

टीवी सीरियल संजीवनी 2 (Sanjivni 2) फेम चांदनी भगवानानी (Chandani Bhagwanani) कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू लॉकडाउन के चलते ऑस्ट्रेलिया में फंसी हुई हैं। वो लॉकडाउन लगने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। इस बीच ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर चांदनी ने बताया कि वहां वो रेसिज्म का शिकार हुई हैं। 

रेसिज्म का शिकार हुईं चांदनी

चांदनी ने अपने वीडियो में कहा, 'इन दिनों मैं ऑस्ट्रेलिया में हूं। इस दौरान मुझे एक जगह पर जाना था, जिसके लिए मैंने बस ली। ऐसे में मैंने मैप के जरिए लोकेशन चेक की तो मुझे लगा कि बस उस डायरेक्शन में नहीं जा रही है, जहां मुझे जाना है। इसलिए मैंने ड्राइवर से पूछा कि क्या हम मेरी लोकेशन पर जा रहे हैं, क्या आप मुझे वहां तक पहुंचा देंगे। जब ड्राइवर ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया तो मुझे लगा कि वो बिजी होगा।'

चांदनी ने आगे कहा, 'मगर कुछ देर बाद अन्य लोगों ने जब उस ड्राइवर से अपनी लोकेशन के बारे में पूछा तो उसने उन्हें सही से जवाब दिया तो मुझे लगा कि अब शायद ड्राइवर फ्री है। इसलिए मैं दोबारा उसके पास गई और मैंने जब उससे पूछा तो पहले तो उसने मुझे इग्नोर किया और फिर मुझ पर चिल्लाकर कहा तुम इंडियन उतरो मेरी बस से और मुझे उतार दिया, उस वक्त मुझे समझ में नहीं आया कि मैं क्या करूं। मुझे ये सुनकर बहुत शॉक लगा और साथ ही बहुत दुख हुआ कि आज भी बाहर के देशों में ऐसे लोग हैं जो हम इंडियंस के साथ रेसिज्म करते हैं।'

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं चांदनी

बता दें, चांदनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को तस्वीरों और वीडियोज के जरिए अपडेट करती रहती हैं। हालांकि, इस बार जो भी चांदनी भगवानानी के साथ हुआ तो बर्ताव अच्छा नहीं था। वहीं, एक्ट्रेस की ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में लॉकडाउन कही ना कही उनके लिए परेशानी का सबस बन गया है। चांदनी को टीवी सीरियल संजीवनी 2 में आशा के किरदार में देखा गया था। इससे पहले चंदानी भगवानानी को सीरियल 'अमिता का अमित' में भी देखा जा चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसऑस्ट्रेलियाकोरोना वायरस लॉकडाउनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब