लाइव न्यूज़ :

मुनव्वर के बाद अभिषेक कुमार के प्यार में पड़ी आयशा खान? डेटिंग के सवालों पर कहा- "हम कुछ अच्छा करने..."

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2024 11:18 IST

बिग बॉस 17 खत्म हो गया है लेकिन सलमान खान का रियलिटी शो के प्रतियोगियों के प्रति क्रेज खत्म नहीं हुआ है।

Open in App

मुंबई: बिग बॉस 17 में नजर आए अभिषेक कुमार और आयशा खान को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो से बाहर आने के बाद भी उनके फैन्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और दोबारा उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच, आयशा खान का अभिषेक कुमार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने फैन्स के मन में कई सवालों को जन्म दे दिया है और यह अफवाह उड़ रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

हालांकि, यह सच नहीं है, जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, आयशा खान और अभिषेक कुमार बिग बॉस के घर में एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। घर के भीतर दोनों के बीच की केमिस्ट्री सभी ने देखी थी। दोनों की दोस्ती शो खत्म होने के बाद भी बरकरार है। यही कारण है कि आयशा खान अभिषेक से मिलने पहुंची। इस दौरान आयशा ने अभिषेक के साथ एक रोमांटिक रील बनाई। 

यह रील फैन्स को काफी पसंद आ रही है। फैन्स रील को एक दम सच समझ रहे हैं जिसमें आयशा और अभिषेक रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। हालांकि, आयशा के रील बनाने के पीछे का कारण है अभिषेक का हालिया गाना। जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने मन्नारा के साथ एक म्यूजिक वीडियो साइन किया। सांवरे शीर्षक से यह गाना हाल ही में यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 

अपने दोस्त के प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए आयशा खान ने अभिषेक कुमार के साथ एक खास इंस्टाग्राम रील शूट की। मशहूर हस्तियों ने ऑन-स्क्रीन रोमांस से इंटरनेट पर आग लगा दी। उनकी शानदार केमिस्ट्री ने कई दिलों को धड़कने पर मजबूर कर दिया, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि वे शहर में चर्चा का विषय बन गए। जब आयशा खान से अभिषेक के साथ उनके इंस्टाग्राम रील के बारे में पूछा गया और क्या वे किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "नहीं यार, ऐसा कुछ नहीं है। उसको गाने का प्रमोशन कर रही थी। और कुछ नहीं।" 

आयशा खान ने क्या कहा

अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मुझ तक नहीं पहुंच पाई ये खबर, आप तक पहुंच गई। मतलब, ऑफकोर्स ऑफर आए हैं साथ में करने के लिए। हम कुछ अच्छा करने का देखते हैं।" पापराजी ने आयशा को अभिषेक के साथ उनके इंस्टाग्राम रील में रोमांस को लेकर चिढ़ाया तो उन्होंने कहा, "हम कलाकार हैं और ये तो हमारा काम ही है।"

फिलहाल इनकी इस रील ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दर्शकों को यह जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। बता दें कि आयशा खान कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। उनके पर्सनल लाइफ के चर्चे बिग बॉस के घर में काफी हुए। 

टॅग्स :बिग बॉस 17टेलीविजन इंडस्ट्रीबिग बॉसइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब