लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: यूट्यूब ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट RT और स्पूतनिक को किया ब्लॉक

By रुस्तम राणा | Updated: March 1, 2022 18:06 IST

दोनों मीडिया चैनलों पर यूट्यूब के द्वारा ये तत्काल कार्रवाई मंगलवार को पूरे यूरोप में की गई है। मालूम हो कि आरटी एक वैश्विक टेलिविजन नेटवर्क है, जिसे रूस की सरकार कंट्रोल और फंड करती है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन पर हमले के खिलाफ हो रही है रूस पर कार्रवाई यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर उठा रहे हैं रूस के खिलाफ कदम

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस पर अमेरिका समर्थित देशों ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिसका असर उसकी करेंसी रूबल पर पड़ा है। इसके अलावा भी रूस की यूक्रेन पर हमले की कड़ी आलोचना पूरी दुनिया मे हो रही है। इस बीच यूट्यूब ने रूस सरकार के समर्थन से चलने वाले मीडिया आउटलेट आरटी और स्पूतनिक से जुड़े मीडिया चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। 

दोनों मीडिया चैनलों पर यूट्यूब के द्वारा ये तत्काल कार्रवाई मंगलवार को पूरे यूरोप में की गई है। मालूम हो कि आरटी एक वैश्विक टेलिविजन नेटवर्क है, जिसे रूस की सरकार फंड करती है और इसे कंट्रोल करती है। इन मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से रूस अपना प्रोपेगेंडा चलाता है। रूस के स्टेट मीडिया चैनल्स पर यूट्यूबर के द्वारा कार्रवाई यूक्रेन पर हमले के खिलाफ की गई है। 

 इससे पहले यूट्यूब ने इस चैनल्स की विज्ञापन के जरिए होने वाली कमाई पर भी रोक लगा दी थी। इस बात की जानकारी खुद रूस की सरकारी मीडिया आरटी ने दी थी। इसके अलावा फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी RT और Sputnik को ब्लॉक करने का ऐलान किया था। साथ ही ट्विटर ने भी अपने स्तर से कार्रवाई की थी।

इससे पहले एनोनिमस (Anonymous) हैकर ग्रुप ने रूस की सरकारी मीडिया और बैंकों की वेबसाइट्स को हैक किया था। इस हैकर ग्रुप ने यूक्रेन का साथ देते हुए रूस की कई महत्वपूर्ण सरकारी वेबसाइटों को 48 घंटों से अधिक समय के लिए डाउन कर दिया था। नौबत यहां तक आ गई थी कि इनमें से अधिकांश वेबसाइट्स ऑफ लाइन हो गई थीं। इसके अलावा एनोनिमस द्वारा रूसी राज्य टीवी चैनलों को भी हैक कर लिया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल