लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनी भारत के ISRO की तकनीक का करेगी इस्तेमाल, पहली बार स्मार्टफोन में मिलेगा ये शानदार फीचर

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 26, 2020 13:55 IST

इस टेक्नोलॉजी के जरिए भारत और इसकी मुख्य भूमि के 1500 किमी के दायरे में किसी भी जगह की सटीक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2020 में कई Xiaomi स्मार्टफोन्स में NavIC टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई जाएगी।ISRO की यह टेक्नोलॉजी भारत में ही निर्मित की गई है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टेक्नोलॉजी अपने नए स्मार्टफोन में शामिल करने जा रही है। इस टेक्नोलॉजी का नाम 'भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम' (NavIC) है। इसके जरिए भारत और इसकी मुख्य भूमि के 1500 किमी के दायरे में किसी भी जगह की सटीक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

भारत में पहली बार होगा ऐसाऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब कोई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ISRO के साथ भारत में बनाई गई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। यानी Xiaomi अब ऐसी कंपनी बन गई है, जो भारत में पहली बार स्मार्टफोन्स में NavIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी।

2020 में स्मार्टफोन में मिलेगी ये तकनीककंपनी का कहना है कि इसे जल्द ही उनके कई स्मार्टफोन्स में उपलब्ध कराया जाएगा, यानी 2020 में कई Xiaomi स्मार्टफोन्स में NavIC टेक्नोलॉजी को उपलब्ध कराया जाएगा। इन सभी स्मार्टफोन्स की कीमत अलग-अलग होगी। 

'मेक इन इंडिया' का होगा विस्तारXiaomi ने बताया कि यह सब कंपनी की रिसर्च और डवलपमेंट समेत ISRO और क्वालकॉम के प्रयास के चलते संभव हो पाया है। कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि वह भारत के 'मेक इन इंडिया' के अपने वादे का विस्तार कर पाए।

NavIC में सात सैटेलाइट्सहाल ही में क्वालकॉम ने इस तकनीक को अपने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन मोबाइल प्लेटफॉर्म पर शुरू किया है। NavIC एक ऐसी टेक्नोलॉजी है में सात सैटेलाइट्स शामिल हैं। इनमें से तीन हिंद महासागर पर जियो स्टैटिनरी ऑर्बिट में हैं। वहीं, 4 जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में हैं। यह किसी भी जगह की सटीक स्थिति उपलब्ध कराने में सक्षम है।

टॅग्स :शाओमीभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए