लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के इन 25 स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 10 का खास अपडेट, जानें आपका फोन इनमें शामिल है या नहीं

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 3, 2018 18:34 IST

Xiaomi ने इसके पहले रिलीज होने वाले पिछले वर्जन को कुछ कमियों के कारण जारी नहीं किया था। वही, लेटेस्ट ग्लोबल बीटा वर्जन बग फिक्स और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Mi 6 के लिए MIUI 10 का स्टेबल वर्ज़न हो चुका है रिलीजरॉम का वर्ज़न 8.8.30 है और यह कई नए फीचर के साथ आता है25 शाओमी स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.8.30 वर्जन रिलीज

नई दिल्ली, 3 सितंबर: चीनी कंपनी शाओमी ने अपने MIUI 10 का ग्लोबल बीटा रॉम को कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए रिलीज कर दिया है। शाओमी ने अभी हाल ही में MIUI 10 का स्टेबल वर्जन को चीन में रोल आउट किया था। कंपनी ने बीटा में लॉन्च  किए जाने के तीन महीने के बाद  Xiaomi Mi 6 के लिए MIUI 10 का स्टेबल वर्जन लॉन्च किया है। इसी के तहत Xiaomi अपने 25 स्मार्टफोन के लिए मीयू 10 ग्लोबल बीटा 8.8.30 वर्जन जारी कर रही है। कंपनी ने इसके पहले रिलीज होने वाले पिछले वर्जन को कुछ कमियों के कारण जारी नहीं किया था। वही, लेटेस्ट ग्लोबल बीटा वर्जन बग फिक्स और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है।

नया ग्लोबल बीटा वर्जन कई खास फीचर्स से लैस

शाओमी द्वारा लेटेस्ट MIUI 10 ग्लोबल बीटा रॉम को रिलीज करने की जानकारी MIUI फोरम पोस्ट पर दी गई है। नए रॉम वर्जन 8.8.30 है। इसमें कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है। नया ग्लोबल बीटा वर्जन कई कमियों को दूर करता है। इससे पहले WhatsApp और Telegram जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हर मैसेज के दो नोटिफिकेशन दिखाता है। शाओमी ने इस कमी पर गौर किया और लेटेस्ट अपडेट के साथ इसे दूर कर दिया है। Xiaomi ने फोन के सिक्योरिटी में आ रही दिक्कतों पर भी गौर किया और उसे दूर करने की बात मानी।

Xiaomi के इन हैंडसेट में मिलेगा अपडेट

शाओमी के इन डिवाइसेज Mi 6, Mi MIX 2, Mi MIX 2S, Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro/ Redmi Note 5, Mi 5, Mi Note 2, Mi MIX, Redmi Note 4X/ Redmi Note 4 Qualcomm, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Max, Mi Max Prime, Mi Max 2, Redmi 4X, Redmi Note 5A, Redmi Note 5A Prime, Redmi 5, Redmi 4A, Redmi 5A, Redmi 5 Plus, Mi 3/Mi 4, Redmi Note 3 Qualcomm और Redmi 3S/3X को लेटेस्ट मीयूआई ग्लोबल रॉम का अपडेट मिल सकता है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

कारोबारदिल्लीः व्हाट्सऐप के करिए जन्म और जाति प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन, मैसेजिंग ऐप पर ही मिलेंगे प्रमाणपत्र

विश्वतस्वीरें वहां बोलती हैं, जहां शब्द चुप हो जाते हैं

भारतमुंबईकर्स के लिए गुड न्यूज़! अब व्हाट्सएप के जरिए बुक करें मुंबई लोकल ट्रेन टिकट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

टेकमेनियागंभीर संकट परोस रहा है सोशल मीडिया 

टेकमेनियाएआई की सफलताएं शानदार, लेकिन सतर्क भी रहें!