लाइव न्यूज़ :

सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y2 की आज है सेल, मिल रहा कैशबैक और ढेरों ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 3, 2018 11:28 IST

Redmi Y2 स्मार्टफोन शाओमी का सेल्फी सेंट्रिक फोन है जो कि Redmi Y1 का अपग्रेड वर्जन है। फोन की खासियत में से एक इसका सेल्फी सेंट्रिक कैमरा है जो एआई पावर्ड फीचर्स के साथ 16 मेगापिक्सल का है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई:  Xiaomi की ओर से पिछले महीने भारत में लॉन्च किए गए Redmi Y2 की आज बिक्री है। अगर आप भी सेल्फी  सेट्रिंक कैमरा वाले स्मार्टफोन Redmi Y2 खरीदना चाहते हैं तो 3 जुलाई का दिन आपके लिए खास हो सकता है। यह स्मार्टफोन Amazon India और Mi.com के अलावा Mi Home स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह सेल आज 12 बजे से शुरू होगी। 

बता दें कि रेडमी वाई 2 स्मार्टफोन शाओमी का सेल्फी सेंट्रिक फोन है जो कि Redmi Y1 का अपग्रेड वर्जन है। फोन की खासियत में से एक इसका सेल्फी सेंट्रिक कैमरा है जो एआई पावर्ड फीचर्स के साथ 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फेस अनलॉक और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है। शाओमी रेडमी वाई 2 के दो वेरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi Redmi Y2 की कीमत की कीमत व ऑफर्स 

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

अमेजन इंडिया से स्मार्टफोन को 12 बजे सेल शुरू होने पर खरीदा जा सकता है। Redmi Y2 को खरीदने पर कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं। रेडमी वाई2 के खरीदारों को 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 240 जीबी डेटा भी मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही, एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी पाने का मौका होगा।

Xiaomi Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात फोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट कैमरे की- स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल एआई फीचर्स वाला सेल्फी कैमरा है जो सेल्फी लाइट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि रेडमी वाई2 के सेल्फी कैमरे से कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं। सेल्फी कैमरे में रेडमी नोट 5 की तरह ऑटो एचडीआर मोड दिया गया है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड, एआई स्मार्ट ब्यूटी, फ्रंट एचडीआर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स के साथ आता है। रेडमी वाई2 में 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर दोनों सेंसर के बीच में एलईडी फ्लैश है। रियर कैमरा एआई फीचर्स से लैस है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है।

रेडमी वाई 2 फोन में 5.99 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी वाई2 में 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Xiaomi Redmi Y2 ऐंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। रेडमी वाई2 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके सामान्य इस्तेमाल के साथ पूरे एक दिन तक चलने का दावा किया गया है।

टॅग्स :शाओमीअमेजनस्मार्टफोनइंडियासेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की