लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 सीरीज से आज उठेगा पर्दा, ये होंगी खास बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 28, 2019 11:10 IST

Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फोन से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की हैं। Xiaomi ने इसे "Flagship Killer 2.0" कहा है। माना जा रहा है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए ONePlus 7 के मुकाबले उतारा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi K20 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर हो सकता हैRedmi K20 तीन रियर कैमरों और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए ONePlus 7 के मुकाबले उतारा जा रहा है

चीनी कंपनी शाओमी के बहुप्रतिक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को आज लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने इस फोन को बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में दौरान पेश करेगी। इवेंट की शुरूआत भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे होगी।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फोन से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की हैं। Xiaomi ने इसे "Flagship Killer 2.0" कहा है। माना जा रहा है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए ONePlus 7 के मुकाबले उतारा जा रहा है।

Xiaomi Redmi K20, Redmi K20 Pro

Redmi K20 के खासियतों की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, गेम टर्बो 2.0 और 7वीं पीढ़ी के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। आगामी Redmi फोन डीसी डिमिंग-सपोर्ट डिस्प्ले के साथ आएगा। नए रेडमी फोन के साथ आज इवेंट के दौरान नए Redmi-सीरीज़ लैपटॉप को RedmiBook नाम से उतारा जा सकता है। Redmi K20, Redmi K20 Pro लॉन्च टाइम और लाइव स्ट्रीम

शाओमी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग वीवो पर ऑफिशियल रेडमी के आधिकारिक वेबसाइट पर करेगी। हालांकि हो सकता है कि लॉन्च स्ट्रीमिंग चीनी भाषा में हो।

Redmi K20, Redmi K20 Pro की अनुमानित कीमत

चीनी बाजार में रेडमी के20 के लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इस फोन को 100 चीनी युआन (लगभग 1,000 रुपये) देकर बुक कर सकते हैं। हालांकि दोनों फोन के कीमत की घोषणा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। Xiaomi India पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि Redmi K20 को भारत लाया जाएगा।

लीक में सामने आई कीमत पर गौर करें तो Redmi K20 Pro की शुरुआती कीमत 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये) होगी। इस कीमत पर 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जा सकता है। वहीं, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन ( लगभग 28,200 रुपये) हो सकती है। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन ( लगभग 30,200 रुपये) हो सकती है।

उम्मीद है कि Xiaomi आज इवेंट में Redmi K20 और Redmi K20 Pro के साथ अपने पहले Redmi-सीरीज लैपटॉप से भी पर्दा उठाए।

​​Xiaomi Redmi K20, Redmi K20 Pro

Redmi K20, Redmi K20 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

रेडमी के20 प्रो को स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है तो वहीं रेडमी के20 को स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। फोन में 6.39-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। दोनों नए रेडमी फोन के बीच का अंतर यह है कि Redmi K20 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है जबकि Redmi K20 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच हो सकता है।

Redmi K20 सातवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। फोन में गेम टर्बो 2.0 और डीसी डिमिंग जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 प्राइमरी सेंसर हो सकता है। यह बात पहले ही कंफर्म की जा चुकी है कि Redmi K20 में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की