लाइव न्यूज़ :

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi 7, फोन में है 4,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 18, 2019 17:37 IST

रेडमी 7 स्मार्टफोन की खासियत की अगर बात करें तो यह 19:9 डिस्प्ले और एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 (MIUI 10) के साथ आएगा। Redmi 7 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी 7 के साथ Xiaomi ने चीन में उतारा Redmi Note 7 Pro8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Redmi 7 मेंरेडमी 7 की शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन (लगभग 7,100 रुपये) है

चीनी कंपनी शाओमी हमेशा से ही अपने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिवाइस लॉन्च करती है। शाओमी ने अपने चीनी बाजार में आज दो नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने एक इवेंट के दौरान इन फोन्स से पर्दा उठाया है। इनमें Redmi 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन्स हैं।

बता दें कि Xiaomi Redmi Note 7 Pro को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, रेडमी 7 कंपनी का लेटेस्ट डिवाइस है। 

रेडमी 7 स्मार्टफोन की खासियत की अगर बात करें तो यह 19:9 डिस्प्ले और एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 (MIUI 10) के साथ आएगा। Redmi 7 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Redmi 7

Redmi 7 की कीमत

चीनी बाजार में रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन (लगभग 7,100 रुपये) है। इसके 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इस कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (लगभग 8,200 रुपये) रखी गई है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) है।

Redmi 7 के तीनों वेरिएंट ड्रीम ब्लू, चार्म नाइट रेड और ब्राइट ब्लैक कलर में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि चीनी मार्केट में Redmi 7 की बिक्री 26 मार्च को होगी। रेडमी 7 को भारत कब लाया जाएगा इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

Redmi 7

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट तीन रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ। ड्यूल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। 

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।

Redmi 7

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Redmi 7 में तीन स्टोरेज विकल्प मिलेंगे- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए