लाइव न्यूज़ :

आज से Mi स्टोर पर आया Xiaomi Poco F1, तीन रंगों में उपलब्ध

By गुलनीत कौर | Updated: October 13, 2018 13:13 IST

यह फोन रियर में डुअल कैमरा फंक्शन के साथ आया है यानी फोन के पीछे दो रियर कैमरा हैं।

Open in App

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी द्वारा का Poco F1 स्मार्टफोन 13 अक्टूबर से कंपनी के ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अब तक यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर केवल Flipkart या फिर Mi.com पर ही मिल रहा था। लेकिन अब ग्राहक इसे Mi के स्टोर से जाकर भी खरीद सकते हैं।

Poco शाओमी का सब ब्रांड है, अगस्त महीने में भारत में इस फोन को लॉन्च किया गया था। लॉन्च करने के कुछ ही समय में इसे Flipkart और Mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। लेकिन अब यह फोन आज से मी होम स्टोर पर और इसके बाद 17 अक्टूबर  से कपानी के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर पर भी खरीदा जा सकेगा। यह फोन ग्रेफाइट ब्लैक, रोसो रेड और स्टील ब्लू रंग में उपलब्ध है।

3 वैरिएंट में उपलब्ध

भारत में पोको एफ1 3 वैरिएंट में आया है - पहला वैरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आया है. इसकी कीमत 20,999 रुपये है. दूसरे वैरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की फैसिलिटी है, इसकी कीमत 23,999 रुपये है. तीसरा वैरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से युक्त है, यह आपको 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

- शाओमी के Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है- स्क्रीन पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है- फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है जो कि लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आया है- रैम के मामले में कंपनी इस फोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम दे रही है- यह एक ड्यूल-सिम फोन है जो कि मीयूआई 9.6 से लैस है- कंपनी जल्द ही इसमें MIUI 10 का अपडेट भी उपलब्ध कराएगी

फोन का कैमरा

- यह फोन रियर में डुअल कैमरा फंक्शन के साथ आया है यानी फोन के पीछे दो रियर कैमरा हैं- इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है- दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है- फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है

ये भी पढ़ें: 8 GB रैम के साथ Xiaomi Poco F1 भारत में लॉन्च

फेस अनलॉक फीचर

- फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है- इनबिल्ट स्टोरेज में यह फोन तीन विकल्प देता है- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी- इंटरनल मेमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है- कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं- फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है

टॅग्स :शाओमी पोकोशाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए