लाइव न्यूज़ :

शाओमी Mi Power Bank 2i का वर्ल्ड कप एडिशन लॉन्च, इस कीमत पर होगी बिक्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 6, 2019 11:33 IST

Mi के इस 'मेड इन इंडिया' पावरबैंक में एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी दी गई है। यह पावरबैंक टू वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। । कंपनी का नया वर्ल्ड कप एडिशन पावरबैंक इसके आधिकारिक साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी ने साल 2017 में Mi PowerBank 2i को लॉन्च किया थाअब Xiaomi ने वर्ल्ड कप के तर्ज पर इस पावरबैंक का ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया हैMi के इस पावरबैंक की कीमत 999 रुपये है

चीनी कंपनी Xiaomi ने इंग्लैंड में चल रहे ICC Cricket World Cup 2019 को ध्यान में रखते हुए नया पावर बैंक लॉन्च किया है। शाओमी ने साल 2017 में Mi PowerBank 2i को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने वर्ल्ड कप के तर्ज पर इस पावरबैंक का ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया है।

Mi Power Bank 2i की कीमत

कीमत की अगर बात करें तो Mi के इस पावरबैंक की कीमत 999 रुपये है। कंपनी का नया वर्ल्ड कप एडिशन पावरबैंक इसके आधिकारिक साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस पावरबैंक को रेड और ब्लैक एडिशन से 100 रुपये ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Mi Power Bank 2i

Mi Power Bank 2i के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस 'मेड इन इंडिया' पावरबैंक में एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी दी गई है। यह पावरबैंक टू वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी कि इस पावरबैंक के जरिए आप दो डिवाइस एक साथ चार्ज कर सकते हैं।

यह एक अल्ट्रासिम और लाइट वेट पावरबैंक है जिसे आसानी से आप कहीं भी ले जा सकते हैं। यह डिवाइस 14.2mm पतला है और इसका वजन 240 ग्राम है। इसमें आपको लो मोड फीचर भी मिलता है जिसे एक्टिवेट करने के लिए आपको पावर बटन को डबल प्रेस करना होगा।

इस पावरबैंक की आउटपुट कैपसिटी 6500mAH है और इसका कंवर्जन रेट 90 प्रतिशत है।

टॅग्स :शाओमीपावर बैंकआईसीसी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

क्रिकेटविश्व क्रिकेट में टीम इंडिया राज?, मिताली राज ने कहा-बरसों पुराना सपना सच हो रहा, टी20, वनडे और अंडर-19 विश्व चैंपियन हम?

क्रिकेट2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार?, शुभमन गिल ने कहा- 2026 में टी20 जीते और 2027 में वनडे विश्व जीतेंगे

क्रिकेटलो जी कर लिया फैसला, 2027 वनडे विश्व कप पर फोकस?, टी20 मैच कम खेलेंगे बुमराह, 18 माह अधिक से अधिक खेलेंगे एकदिवसीय मैच?

क्रिकेटकपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्लब में सूर्यकुमार यादव, कहा-अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की