लाइव न्यूज़ :

Black Friday Sale: शाओमी के इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिल रही है जबरदस्त छूट, सस्ते में खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 29, 2019 13:24 IST

शाओमी का यह सेल 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। शाओमी ब्लैक फ्राइडे सेल में मी हेडफोन, कंफर्ट, मी ब्लूटूथ स्पीकर 2, मी LED स्मार्ट बल्ब, मी फोकस क्यूब और मी सेल्फी स्टिक समेत दूसरे प्रॉडक्ट पर छूट मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देBlack Friday Sale में मी ए3 को 12,999 रुपये के बजाय 12,499 रुपये में खरीद सकते हैंशाओमी की यह सेल ई-कॉर्स साइट Amazon, Flipkart, Mi.com, मी होम स्टोर पर होगी

Xiaomi Black Friday Sale: चीनी कंपनी शाओमी ने ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत कर दी है। सेल के दौरान आप Mi A3, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Poco F1 और Redmi Note 7S स्मार्टफोन्स को बिग डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

शाओमी का यह सेल 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। शाओमी ब्लैक फ्राइडे सेल में मी हेडफोन, कंफर्ट, मी ब्लूटूथ स्पीकर 2, मी LED स्मार्ट बल्ब, मी फोकस क्यूब और मी सेल्फी स्टिक समेत दूसरे प्रॉडक्ट पर छूट मिलेगी। इसके अलावा, ब्लैक फ्राइडे सेल सेल में एक्सचेंज ऑफर्स और HDFC बैंक कार्ड और ईएमआई पर इंस्टेंट छूट भी मिलेगी।

बता दें कि शाओमी की यह सेल ई-कॉर्स साइट Amazon, Flipkart, Mi.com, मी होम स्टोर पर होगी। ग्राहकों को सेल के दौरान बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।

Black Friday Sale (ब्लैक फ्राइडे सेल):

शाओमी स्मार्टफोन पर ऑफर्स Black Friday Sale में मी ए3 को 12,999 रुपये के बजाय 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

Redmi K20 को आप सेल के दौरान 19,999 रुपये में और Redmi K20 Pro को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन को भारत में 21,999 रुपये और 27,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था।

पोको एफ1 स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेडमी नोट 7एस को 9,999 रुपये के बजाय 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदने का ऑप्शन मिलेगा।

शाओमी की ब्लैक फ्राइडे सेल में रेडमी वाई3 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट तो वहीं रेडमी 7ए के साथ 7,00 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Black Friday Sale: Xiaomi के दूसरे प्रोडक्ट पर ऑफर्स

स्मार्टफोन के अलावा शाओमी के दूसरे प्रोडक्ट पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। Mi Band 3 को 1,599 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Mi LED Smart Bulb पर भी 300 रुपये की छूट मिलेगी। जबकि Mi Security Camera Basic 1080p को डिस्काउंट के बाद 1,299 रुपये में बेचा जाएगा।

हाल ही में लॉन्च हुए Mi Smart LED Desk Lamp 1S को 1,999 रुपये के स्पेशल प्राइस के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन सेल के दौरान ग्राहक इस डिवाइस को 1,299 रुपये में खरीद सकेंगे। सेल के दौरान Redmi Note 8 Pro के नए इलेक्ट्रिक ब्लू, रेडमी नोट 8 का नया कॉस्मिक पर्पल और Mi TV 4X 55-इंच 2020 एडिशन को भी बेचा जाएगा।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनशाओमी पोकोसेलस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की