लाइव न्यूज़ :

शाओमी के स्मार्टफोन में इस्तेमाल होगा देसी GPS, इसरो से हो रही बात

By भाषा | Updated: January 2, 2020 13:14 IST

Open in App

स्मार्टफोन उपभोक्ता जल्दी ही स्वदेशी जीपीएस नाविक की सेवाओं का लाभ उठाने लगेंगे। भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) और चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी श्याओमी इसे लेकर बातचीत कर रही हैं।

इसरो के एक अधिकारी ने बुधवार को यहां बताया कि नाविक के अनुकूल चिपसेट को लेकर बातचीत जारी है। अमेरिका की चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम इस तरह के चिपसेट बना रही हैं और श्याओमी नाविक चिपसेट के साथ स्मार्टफोन उतारने वाली है।

उन्होंने कहा कि नाविक उपभोक्ताओं को स्टैंडर्ड पोजिशनिंग सर्विस (एसपीएस) मुहैया कराएगा। प्राधिकृत उपभोक्ताओं को एनक्रिप्टेड रिस्ट्रिक्टेड सर्विस दी जाएगी। इसका इस्तेमाल थलीय, हवाई एवं समुद्री आवागमन के साथ ही वाहनों को ट्रैक करने, आपदा प्रबंधन, मोबाइल फोन में एकीकरण आदि में किया जा सकता है।

 ये चिपसेट भारत समेत भारतीय सीमा से 1,500 किलोमीटर तक के दायरे में सटीक भौगोलिक स्थिति बताने में सक्षम होंगे। ये सेवा के दायरे वाले इलाके में 20 मीटर से भी अधिक सटीकता के साथ भौगोलिक स्थिति बता सकेंगे।

टॅग्स :शाओमीभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की