लाइव न्यूज़ :

6 सबसे खतरनाक वायरस होने के बाद भी 9 करोड़ में बिका ये लैपटॉप, जानें क्या है खास बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2019 15:31 IST

दुनिया का सबसे खतरनाक लैपटॉप 13 लाख डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। यह लैपटॉप एक ऑनलाइन नीलामी में बिका है। साउथ कोरियन कंपनी Samsung के इस लैपटॉप में दुनिया के 6 सबसे खतरनाक वायरस है।

Open in App

अभी तक आपने चाकू, छुरी, तलवार को ही सबसे खतरनाक हथियार में लिया होगा। लेकिन अगर हम कहें कि आपके काम आसान बनाने वाला लैपटॉप भी खतरनाक हो सकता है, शायद ही कोई यकीन करें। दरअसल इस लैपटॉप में दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस भरे हुए हैं। अब इसे बेचने के लिए लाया गया है। हालांकि इसके वायरस से इसकी कीमत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

दुनिया का सबसे खतरनाक लैपटॉप 13 लाख डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। यह लैपटॉप एक ऑनलाइन नीलामी में बिका है। साउथ कोरियन कंपनी Samsung के इस लैपटॉप में दुनिया के 6 सबसे खतरनाक वायरस है।

web-privacy-breach

Samsung NC10 लैपटॉप में मौजूद 6 सबसे खतरनाक वायरस है। इन्हें इसमें Guo O Dong के जरिए लैपटॉप में डाला गया है। कंपनी के लैपटॉप में मौजूद 6 सबसे ज्यादा वायरन ने दुनिया भर में करीब 95 अरब डॉलर का नुकसान किया है। लैपटॉप को सुरक्षित रखने के लिए इसमें मौजूद पोर्ट को डिसेबल कर दिया गया है।

बता दें कि इस Windows XP लैपटॉप को आर्ट वर्क के रूप में बेचा गया है। इसे The Persistence of Chaos नाम दिया गया है।

लैपटॉप में Wanna Cry जैसा खतरनाक वायरस

इंटरनेट आर्टिस्ट गुओ ओ डॉन्ग ने साइबर सिक्यॉरिटी कंपनी डीप इन्स्टिंक्ट के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। इस लैपटॉप में Wanna Cry रैनसमवेयर जैसे खतरनाक वायरस हैं। इस वायरस ने मई 2017 में अटैक किया था। इस वायरस के अटैक से 150 देशों के 200,000 से ज्यादा कंप्यूटरों पर असर पड़ा था।

खबरों की माने तो इस लैपटॉप में खतरनाक वायरस को एक उद्देश्य के तहत डाला गया है। इसका मकसद यह जानना है कि डिजिटल दुनिया को प्रभावित करने वाले ये वायरस एक साथ मिलकर कितना नुकसाल पहुंचा सकते हैं।

इस वायरस ने ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस को ठप करने के साथ फ्रांस में रेनॉ की फैक्ट्री में कामकाज बाधित किया था। Wanna Cry वायरस से करीब 4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। लैपटॉप में दूसरा खतरनाक वायरस BlackEnery है, जिसने यूक्रेन और आसपास के इलाकों में पावर ग्रिड को बंद कर दिया था।

Wanna Cry

इसके अलावा इस लैपटॉप में ILOVEYOU वायरस भी है। इस वायरस ने साल 2005 में 5 लाख से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम्स को हैक किया था। इस वायरस ने कंप्यूटर तक पहुंच बनाने के लिए ईमेल और फाइल शेयरिंग सर्विस का यूज किया गया। इसके अलावा, लैपटॉप में SoBig और DarkTequila वायरस भी हैं।

सैमसंग के इस लैपटॉप में बहुत तेजी से फैलने वाला MyDoom वायरस भी है। इस वायरस का अटैक 2004 में हुआ था। इस वायरस के पीछे रूसी के ई-मेल स्पैमर्स का हाथ बताया जा रहा है। लैपटॉप में ILOVEYOU वायरस भी है, जिसने साल 2000 में 5 लाख से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम्स को प्रभावित किया। इस वायरस ने कंप्यूटर तक पहुंच बनाने के लिए ई-मेल और फाइल शेयरिंग सर्विसेज का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, लैपटॉप में SoBig और DarkTequila वायरस भी हैं।

टॅग्स :लैपटॉपसैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाब्लॉग: दुनिया में कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में छिड़ी है सुपर जंग 

कारोबारLaptop Import: लैपटॉप और टैबलेट को लेकर बड़ी खबर?, समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था बढ़ाई, जानें असर

ज़रा हटकेApple ने लॉन्च किया न्यू iPhone 16 तो सैमसंग ने ले ली चुटकी, पोस्ट देख यूजर्स ले रहे मजे

कारोबारXiaomi, OPPO संग Samsung पर चीनी कीबोर्ड ऐप्स में बड़ी खामी, यूजर्स द्वारा टाइप करने से पता चलता है सबकुछ

कारोबारफोन लेने का बना ले रहें प्लान, तो अभी करें बुक, वरना जून के बाद बढ़ जाएगी कीमत, जानें यहां..

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

टेकमेनियागंभीर संकट परोस रहा है सोशल मीडिया