लाइव न्यूज़ :

Wipro ने फ्रेशर्स को हटाया, कथित रूप से आंतरिक परीक्षण के बाद 800 कर्मचारियों को निकाला गया

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2023 18:29 IST

भारत की शीर्ष आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने आंतरिक परीक्षण के बाद अपने करीब 800 नए कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश की शीर्ष पांच आईटी कंपनियों में से एक, विप्रो ने एक आंतरिक परीक्षण के बाद खराब प्रदर्शन के कारण सैकड़ों नए कर्मचारियों (फ्रेशर्स) को नौकरी से निकाल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में कंपनी ने बिजनेस टुडे से कहा, विप्रो में हम खुद को उच्चतम मानकों पर रखने में गर्व महसूस करते हैं। हमारे द्वारा अपने लिए निर्धारित किए जाने वाले मानकों के अनुरूप, हम प्रत्येक प्रवेश स्तर के कर्मचारी से अपेक्षा करते हैं कि उनके कार्य के निर्धारित क्षेत्र में वे दक्ष हों।

मूल्यांकन प्रक्रिया में संगठन के व्यावसायिक उद्देश्यों और हमारे ग्राहकों की आवश्यकताओं के साथ कर्मचारियों को संरेखित करने के लिए आकलन शामिल हैं। कथित तौर पर आईटी कंपनी के इस कड़े फैसले से 800 फ्रेशर कर्मचारियों प्रभावित हुए हैं। उन्हें टेस्ट के बाद नौकरी से निकाल दिया गया लेकिन कंपनी का दावा है कि यह संख्या इससे कम है। विप्रो ने उन फ्रेशर्स की संख्या का खुलासा नहीं किया, जिन्हें टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया था।

बिजनेस टुडे ने कंपनी द्वारा बर्खास्त कर्मचारियों को भेजे गए टर्मिनेशन लेटर को एक्सेस किया। पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर खर्च किए गए 75,000 रुपये का भुगतान करने के लिए वे उत्तरदायी थे, लेकिन कंपनी ने इसे माफ कर दिया। टर्मिनेशन लेटर में कहा गया है, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 75,000/- रुपये की प्रशिक्षण लागत, जो आप भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं, माफ कर दी जाएगी।"

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी से बाहर किए गए एक कर्मचारी ने बताया, “मुझे जनवरी 2022 में एक ऑफर लेटर मिला था, लेकिन महीनों की देरी के बाद उन्होंने मुझे नौकरी पर रख लिया और अब ये टेस्ट का बहाना बता कर मुझे नौकरी से निकाल रहे हैं?" बता दें कि कंपनी ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,969 करोड़ रुपये की तुलना में शुद्ध लाभ में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,052.90 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। आईटी प्रमुख ने निरंतर मुद्रा शर्तों (सीसी) में आईटी सेवाओं के राजस्व में 11.5-12.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

टॅग्स :WiproInformation Technology
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारBudget 2026: आईटी सेवाओं में सुरक्षित हार्बर प्राप्‍त करने के लिए लागत मूल्य को 300 करोड़ से 2000 करोड़ करने का प्रस्ताव

भारतआईटी मंत्रालय ने ग्रोक 'बिकिनी' ट्रेंड को लेकर X को नोटिस जारी किया, दुरुपयोग के खिलाफ तत्काल की कार्रवाई की मांग

भारतNew Labour Codes: नए लेबल कोड से IT वर्कर्स के लिए बड़ा तोहफा, मिलेंगे ये फायदे

कारोबारTCS Layoffs: IT कर्मचारियों की छंटनी पर कंपनी ने दिया जवाब, 30000 कर्मचारियों की छंटनी के दावे को किया खारिज

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की