लाइव न्यूज़ :

भारत में PUBG मोबाइल ऐप दोबारा कब होगा लांच?, मोदी सरकार ने दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: December 18, 2020 08:33 IST

PUBG Mobile India ने हाल ही में 'Coming Soon' टीज़र जारी किया गया था। ऐसे में मोबाइल गेम प्रेमियों के लिए यह खबर बेहद अहम है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले ही PUBG Mobile India ने 'Coming Soon' टीजर जारी किया था।इस बात की स्पष्टता नहीं है कि बात बैन किए गए PUBG Mobile के बारे में हुई है या आगामी PUBG Mobile India के बारे में है।

नई दिल्ली: देश भर में लाखों PUBG मोबाइल ऐप प्रशंसक इस मोबाइल गेम के भारत में दोबारा लांच होने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गुरुवार को इस मामले पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि अभी फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PUBG मोबाइल इंडिया दोबारा से लांच करने के लिए अनुमति नहीं दी है।

इससे पहले मीडिया में खबर के माध्यम से दावा किया जा रहा था कि भारत में सितंबर से भारत सरकार द्वारा बैन किया गया PUBG मोबाइल ऐप विशेष तौर पर भारतीयों के लिए लांच होने वाला है। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि PUBG इंडिया के लोग लगातार सरकार से दोबारा लांच करने की अनुमति मांगने के लिए संपर्क करना चाह रहे हैं। 

इन संस्थाओं ने आरटीआई दर्ज कर सरकार से सवाल पूछा था

बता दें कि इस संबंध में एक RTI हाल ही में MediaNama नामक संस्था द्वारा दायर की गई थी, जबकि दूसरी GEM Esports द्वारा दर्ज की गई थी। दोनों आरटीआई आवेदनकर्ता यह जानना चाहते थे कि क्या मंत्रालय ने PUBG मोबाइल इंडिया को Google और Apple के ऐप स्टोर के माध्यम से भारत में लॉन्च करने की अनुमति दी है?

पबजी गेम मराठी बातम्या | PUBG Game, Latest News & Live Updates in Marathi | Marathi News (ताज्या मराठी बातम्या) at Lokmat.com" src="https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/images/686x514/pubg-themed-restaurant-thumbnail_201811152510.jpg" />

इस साल की शुरुआत में PUBG समेत सैकड़ों चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया था

दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में PUBG समेत सैकड़ों चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद ही एक बार फिर से दोबारा पबजी गेम के लांच होने की खबर आने लगी थी। ऐसे में इस संबंध में सरकार द्वारा जारी काफी अहम है।

आरटीआई के जवाबों में इस बात पर किसी प्रकार की स्पष्टता नहीं थी कि बात बैन किए गए PUBG Mobile के बारे में हुई है या आगामी PUBG Mobile India के बारे में है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही PUBG Mobile India ने 'Coming Soon' टीजर जारी किया था।

टॅग्स :पबजी गेमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की