लाइव न्यूज़ :

नए फीचर पर काम कर रहा WhatsApp, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लंबे वॉयस नोट्स रिकॉर्ड करना होगा आसान

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 3, 2022 15:53 IST

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स लंबे वॉयस नोट्स आसानी से रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp अब एंड्रॉइड यूजर्स के लिए नए फीचर पर काम कर रहा है।यूजर्स इस फीचर की मदद से लंबे वॉयस नोट्स आसानी से रिकॉर्ड कर पाएंगे।

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ऐप में एक नया फीचर जोड़ रहा है जिससे वॉयस नोट्स को रिकॉर्ड करना और भेजना काफी आसान हो जाएगा। बता दें कि वॉयस नोट्स इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप द्वारा पेश की जाने वाली सबसे आसान सुविधाओं में से एक है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी को भी एक त्वरित वॉयस नोट भेज सकते हैं। मगर कई बार वॉयस नोट्स में कुछ गलती हो जाने की वजह से यूजर्स को इसे दोबारा रिकॉर्ड करना पड़ता है। इसलिए अब व्हाट्सएप इसमें बदलाव करने वाला है।

व्हाट्सएप अब कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को वॉयस नोट रिकॉर्डिंग को रोकने और फिर से शुरू करने की अनुमति देगा। इसकी मदद से यूजर्स के लिए कोई भी रिकॉर्डिंग करना काफी आसान हो जाएगा और उन्हें रिकॉर्डिंग के दौरान कोई भी गड़बड़ी होने पर शुरू से रिकॉर्ड नहीं करना पड़ेगा। सीधे शब्दों में कहा जाए तो यूजर्स को इस फीचर की मदद से रिकॉर्डिंग को पूरी तरह से स्क्रैप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WABetaInfo की एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.22.6.7 ऐप में वॉयस रिकॉर्डिंग बार पर पॉज / रिज्यूम बटन को ऐड कर रहा है। ये फीचर उस जगह पर मौजूद होगा जहां पहले स्टॉप बटन होता था, जो वास्तव में बिल्कुल भी उपयोगी नहीं था। व्हाट्सएप के वॉयस नोट्स के वर्तमान फीचर से आप रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं और इसे भेजने से पहले इसे रोक सकते हैं। रिकॉर्ड बटन को लॉक भी कर सकते हैं और बटन को दबाए रखने के लिए एक हाथ का उपयोग किए बिना लंबे संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

हालांकि, वॉयस रिकॉर्डिंग को रोकने और वापस पाने की एक सुविधा गायब थी, जबकि यूजर्स को इसकी ज्यादा जरूरत है। यह सुविधा अभी बीटा में है इसलिए आपके फोन पर नया फीचर आने में अभी समय लगेगा। यह सुविधा व्हाट्सएप के आईओएस (जब आप जगह में रिकॉर्डिंग लॉक करते हैं) और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए मौजूद है। ऐसे में व्हाट्सएप के एंड्रॉइड यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की