लाइव न्यूज़ :

WhatsApp पर आ रहा फिंगरिप्रंट फीचर, ये होंगे फायदे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 11, 2019 17:54 IST

WhatsApp के बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 अपडेट में फिंगरिप्रंट ऑथेंटिकेशन फीचर मिल रहा है। इसके अतिरिक्त कंपनी फेस आईडी और टच आईडी फीचर पर भी काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप के बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 अपडेट में फिंगरिप्रंट ऑथेंटिकेशन फीचर मिल रहा हैWhatsApp के नए सेक्शन में मिलेगा फिंगरप्रिंट ऑथेन्टकैशन फीचर एनेबल करने का विकल्पव्हाट्सऐप पर आ रहा है फिंगरप्रिंट ऑथेन्टकैशन फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप पर एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही फिंगरिप्रंट ऑथेंटिकेशन का विकल्प मिलेगा। इसके बाद WhatsApp ज्यादा सिक्योर हो जाएगा। बताया जा रहा है, व्हाट्सऐप के बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 अपडेट में फिंगरिप्रंट ऑथेंटिकेशन फीचर मिल रहा है। इसके अतिरिक्त कंपनी फेस आईडी और टच आईडी फीचर पर भी काम कर रही है। ऐप में नया विकल्प मिल रहा है, जिसकी मदद से इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकता है। ये फीचर आईओएस पर भी जल्द ही आ सकता है।

फीचर ऑन करने के बाद यूजर को हर बार WhatsApp ओपन करने के लिए फिंगरिप्रंट का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि ये फीचर अभी भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से इस्तेमाल होता है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने फिलहाल व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर का ऑप्शन दिया है। इस फीचर से WhatsApp की सिक्योरिटी और भी बढ़ जाएगी। साथ ही, यूजर्स की चैट भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, WABetaInfo ने बताया कि इसके अलावा व्हाट्सऐप फेसआईडी और टच आईडी फीचर पर भी काम कर रहा है।

एंड्रॉयड बीटा पर हो रही है टेस्टिंग

व्हाट्सऐप में एक नया ऑप्शन मिल रहा है जिसकी मदद से इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकता है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा में की जा रही है। जल्द ही इसे iOS पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फीचर से WhatsApp की सिक्योरिटी और मजबूत होगी।

गौरतलब है, व्हाट्सऐप पर नया ऑडियो फीचर भी आने वाला है, जिसकी मदद से वॉयस मैसेज को ऑटोमैटिक प्ले किया जा सकेगा। जल्द ही ये दोनों फीचर मिल जाएंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की